Zomato और Blinkit की पेरेंट कंपनी एटर्नल लिमिटेड के शेयरों में 1 अप्रैल को दिन में लगभग 5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 240 रुपये के हाई तक गया। बाद में 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 236.60 रुपये पर सेटल हुआ।
लगातार दो सेशन की गिरावट के बाद इस शेयर में रिकवरी दिखी। स्टॉक इसलिए सुर्खियों में आया क्योंकि Blinkit ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस लॉन्च की है।
यह इस सेगमेंट में दुनिया भर में अपनी तरह की पहली पहल है। यह सर्विस अभी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (डोमेस्टिक डिपार्चर) पर उपलब्ध है।
यात्री 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के कैटलॉग से ऑर्डर कर सकते हैं। इनमें फोन चार्जर, ट्रैवल से जुड़ी जरूरी चीजें, किताबें, गिफ्ट और दूसरी आखिरी मिनट की चीजें शामिल हैं।
यह एयरपोर्ट के अंदर ही यात्रियों की तुरंत उपजी जरूरतों को पूरा करती है। ऑर्डर Blinkit ऐप के जरिए दिए जा सकते हैं।
ऑर्डर्स को टर्मिनल के अंदर मौजूद डिलीवरी स्टाफ की एक खास टीम पूरा करती है। इससे यह पक्का होता है कि यात्रियों तक डिलीवरी सीधे और तेजी से पहुंचे।
Blinkit के CEO अलबिंदर ढींढसा के मुताबिक, यह सर्विस अदाणी एयरपोर्ट्स के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च की गई है। कंपनी ने डिलीवरी के लिए एक खास "वॉकर" मॉडल अपनाया है।
टर्मिनल की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होने वाले अपने आम बाइक-बेस्ड लॉजिस्टिक्स मॉडल को इस नए मॉडल से बदल दिया है।
इसके साथ ही मुंबई एयरपोर्ट दुनिया का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया है, जो टर्मिनल के अंदर इस तरह की क्विक कॉमर्स सर्विस दे रहा है।
JM फाइनेंशियल ने हाल ही में एटर्नल को निवेशकों के लिए खरीद का एक अच्छा मौका बताया। जो निवेशक 12-18 महीने के नजरिए से निवेश करना चाहते हैं, उन्हें मौजूदा स्तरों पर स्टॉक को खरीदना चाहिए।
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि यह स्टॉक अभी FY28 की अनुमानित कमाई के मुकाबले करीब 35 गुना ज्यादा कीमत पर ट्रेड कर रहा है।
एटर्नल का मार्केट कैप बढ़कर 2.28 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर 6 महीनों में 28 प्रतिशत नीचे आया हे।