ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने फोर्टिस हेल्थकेयर के स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है।
शेयर के लिए टारगेट प्राइस ₹1100 प्रति शेयर दिया है। वहीं 'बुल केस' में टारगेट ₹1260 रखा है। यह शेयर की क्लोजिंग से 35% ज्यादा है।
ब्रोकरेज ने कहा कि FY19 में प्रमोटर के मालिकाना हक IHH Healthcare को ट्रांसफर हुए थे। उसके बाद से फोर्टिस एक प्रोफेशनल तरीके से मैनेज हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म में बदल गई है।
इस बदलाव को बैलेंस शीट दुरुस्त करने और नॉन-कोर कारोबारों से बाहर निकलने के कदमों से बल मिला। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार हुआ है।
FY18 में Fortis Healthcare का रेवेन्यू ₹4500 करोड़ और EBITDA ₹200 करोड़ था। FY26 में रेवेन्यू ₹9000 करोड़ और EBITDA ₹2050 करोड़ रहने की उम्मीद है।
इसके साथ ही, कंपनी ने फिर से मुनाफा कमाना भी शुरू कर दिया है। EBITDA में 33% की CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से वृद्धि हुई है।
ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY28 के दौरान फोर्टिस हेल्थकेयर के EBITDA में 17% और शुद्ध मुनाफे में 22% CAGR से वृद्धि होगी।
Fortis Healthcare के शेयर में 24 अप्रैल को मामूली तेजी है। BSE पर भाव ₹930.30 है। कंपनी का मार्केट कैप ₹70200 करोड़ है।
शेयर एक साल में लगभग 40% और एक महीने में 14% बढ़ा है। 2 साल में शेयर निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है।
कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 31.17% हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। (Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)
Story continues below Advertisement