Gainers & Losers: लगातार तीन कारोबारी दिनों की तेजी के बाद घरेलू स्टॉक मार्केट में लगातार चौथे कारोबारी दिन आज मुनाफावसूली का दबाव दिखा। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 780.18 प्वाइंट्स यानी 0.92% की फिसलन के साथ 84,180.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 263.90 प्वाइंट्स यानी 1.01% की गिरावट के साथ 25,876.85 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Balaji Amines । मौजूदा भाव: ₹1219.90 (+13.74%)
बालाजी एमाइंस को सोलापुर के चिंचोली MIDC में यूनिट-4 के विस्तार के लिए महाराष्ट्र सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ इंडस्ट्रीज से एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 16.76% उछलकर ₹1252.35 पर पहुंच गए।
Panacea Biotec । मौजूदा भाव: ₹431.65 (+12.50%)
पैनेसिया बायोटेक ने अपने डेंगू वैक्सीन कैंडिडेट 'डेंगीऑल' के फेज III क्लिनिकल ट्रायल में एनरोलमेंट पूरा होने का ऐलान किया तो इसके शेयरों ने जश्न मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 16.59% उछलकर ₹447.35 पर पहुंच गया।
Promax Power । मौजूदा भाव: ₹23.30 (+5.91%)
हेस्कॉम से 6 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए प्रोमैक्स पावर को 25 साल तक के लिए ₹70-75 करोड़ का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.82% उछलकर ₹23.94 पर पहुंच गए। इस ऑर्डर के साथ कंपनी ने पावर जेनेरेशन सेगमेंट में एंट्री की है।
Eimco Elecon । मौजूदा भाव: ₹1768.80 (+8.67%)
ऐमको एलेकॉन ने जैसे ही दिसंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पेश किए, इसके शेयर रॉकेट बन गए और 15.75% उछलकर ₹1884.00 तक पहुंच गए। दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 102.22% बढ़कर ₹125.15 करोड़ और रेवेन्यू 37.66% उछलकर ₹630.57 करोड़ पर पहुंच गया।
Sundaram Clayton । मौजूदा भाव: ₹1314.70 (+2.69%)
सुंदर क्लेटन ने कैनोपी लिविंग एलएलपी को चेन्नई में 16.381 एकड़ जमीन ₹560.67 करोड़ में बेचने का एग्रीमेंट किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.03% उछलकर ₹1357.40 पर पहुंच गए। यह लेन-देन 11 फरवरी, 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹590.45 (-6.23%)
चांदी की कीमतों में गिरावट और तीसरी तिमाही में चांदी के प्रोडक्शन में सालाना आधार पर 1% की गिरावट पर हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.53% टूटकर ₹588.55 पर आ गए।
LG Electronics India । मौजूदा भाव: ₹1430.10 (-1.89%)
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के करीब 1.52 करोड़ शेयरों यानी करीब 2% आउटस्टैंडिंग इक्विटी का तीन महीने का लॉक-इन खत्म हुआ तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.45% टूटकर ₹1392.80 पर आ गए।
Meesho । मौजूदा भाव: ₹165.05 (-4.71%)
मीशो की जनरल मैनेजर (बिजनेस) मेघा अग्रवाल ने इस्तीफा दिया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5% टूटकर ₹164.55 के लोअर सर्किट पर आ गए।
BHEL । मौजूदा भाव: ₹272.30 (-10.34%)
एनएसई पर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के प्रति शेयर ₹265.20 के भाव पर 24 लाख से अधिक शेयरों की ₹63.76 करोड़ में ब्लॉक डील पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 13.93% टूटकर ₹261.40 पर आ गए।
Story continues below Advertisement
ONGC । मौजूदा भाव: ₹231.45 (-3.22%)
सूरत में ओएनजीसी को सीजीएसटी और सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर से ₹26.76 करोड़ का नोटिस मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.41% टूटकर ₹231.00 पर आ गए।