Gainers & Losers: Coal India, Federal Bank और Delhivery समेत ये 10 स्टॉक्स, बने Sensex की एक्सपायरी के धुरंधर

Gainers & Losers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड जोन में बंद हुए। वहीं स्टॉक्स में आज कोल इंडिया (Coal India), पाइन लैब्स (Pine Labs), फेडरल बैंक (Federal Bank) और डेल्हीवरी (Delhivery) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 16:03
Story continues below Advertisement

Castrol India । मौजूदा भाव: ₹189.60 (+1.99%)
कैस्ट्रॉल इंडिया में बीपी अपनी 65% हिस्सेदारी यानी मेजॉरिटी होल्डिंग प्राइवेट इक्विटी फर्म स्टोनपीक (Stonepeak) को बेचने पर राजी हुई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.93% उछलकर ₹202.50 पर पहुंच गए।

Coal India । मौजूदा भाव: ₹402.50 (+0.54%)
कोल इंडिया को बोर्ड से इसकी दो सब्सिडरीज- महानदी कोलफील्ड्स और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स को लिस्ट करने की मंजूरी मिली तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.01% उछलकर ₹412.40 पर पहुंच गए। इन दोनों सब्सिडरीज की कोल इंडिया के कुल आउटपुट में 52% हिस्सेदारी है।

Vikran Engineering । मौजूदा भाव: ₹96.50 (+11.24%)
विक्रान इंजीनियरिंग को ओनिक्स रिन्यूएबल्स से ₹2,035 करोड़ का एक बड़ा ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 15.04% उछलकर ₹99.80 पर पहुंच गए।

KPI Green Energy । मौजूदा भाव: ₹429.50 (+2.07%)
केपीआई ग्रीन एनर्जी को एनटीपीसी से ग्रेटर नोएडा फैसिलिटी में ₹128.49 करोड़ का ग्रीन हाइड्रोजन और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.74% उछलकर ₹432.35 पर पहुंच गए।

Pine Labs । मौजूदा भाव: ₹235.00 (+0.45%)
मॉर्गन स्टेनली ने 'इक्वल-वेट' रेटिंग और ₹260 के टारगेट प्राइस के साथ पाइन लैब्स की कवरेज शुरू की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.52% उछलकर ₹251.55 पर पहुंच गए।

Federal Bank । मौजूदा भाव: ₹261.20 (-1.58%)
सिटीग्रुप ने फेडरल बैंक की रेटिंग घटाकर न्यूट्रल की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.58% टूटकर ₹261.20 पर आ गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस ₹280 फिक्स किया है।

Delhivery । मौजूदा भाव: ₹406.85 (-1.23%)
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने डेल्हीवरी के 18.18 लाख शेयर बेचे और इसकी होल्डिंग 5.69% से घटकर 5.93% पर आई तो डेल्हीवरी के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.68% टूटकर ₹405.00 पर आ गए।

Awfis Space Solutions । मौजूदा भाव: ₹495.50 (-1.00%)
इंवेस्को म्यूचुअल फंड ने आफिस स्पेस सॉल्यूशंस में अपनी होल्डिंग 2.25% से घटाकर 2.71% की इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.69% टूटकर ₹492.05 पर आ गए।

Dixon Tech । मौजूदा भाव: ₹12630.60 (-1.56%)
डिक्सन टेक ने दुनिया भर में चिप की किल्लत के चलते कंपोनेंट के भाव बढ़ने के चलते स्मार्टफोन मार्केट में सुस्ती की आशंका जताई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.88% टूटकर ₹12590.00 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

Hindustan Foods । मौजूदा भाव: ₹508.70 (-1.14%)
हिंदुस्तान फूड्स को तमिलनाडु कॉमर्शियल टैक्सेज डिपार्टमेंट से वित्त वर्ष 2021-22 में अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम को लेकर ₹62.72 लाख का टैक्स डिमांड नोटिस भेजा तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 1.26% टूटकर ₹508.05 पर आ गए।