
DLF । मौजूदा भाव: ₹844.55 (+1.31%)
डीएलएफ कल 17 जुलाई को मुंबई में एक नया प्रोजेक्ट लॉन्च करने वाली है जिसके चलते कंपनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.71% उछलकर ₹847.95 पर पहुंच गए। इस प्रोजेक्ट के तहत अपार्टमेंट में प्रति स्क्वेयर फीट कीमत ₹37,270-₹47,875 है। ये अपार्टमेंट ₹4.2 करोड़-₹7.2 करोड़ के हैं।
Onward Technologies । मौजूदा भाव: ₹374.55 (+4.99%)
जून तिमाही में ऑनवार्ड टेक्नोलॉजीज का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 80% उछलकर ₹12.73 करोड़ उछला तो शेयरों ने भी जश्न मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 5% उछलकर ₹374.55 पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 13.56% बढ़कर ₹135.61 करोड़, मार्जिन सुधरकर 12.9% पर पहुंच गया। रेवेन्यू में 59% हिस्सेदारी इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट और हैवी मशीनरी सेगमेंट की रही और ट्रांसपोर्टेशन एंड मोबिलिटी की 36% रही।
ITC Hotels । मौजूदा भाव: ₹238.50 (+4.49%)
जून तिमाही में आईटीसी होटल्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 54% बढ़कर ₹133 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर भी इंट्रा-डे में 7.12% उछलकर ₹244.50 पर पहुंच गए। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू भी 15% बढ़कर ₹815 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 19% उछलकर ₹246 करोड़ और मार्जिन 87 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 29.9% पर पहुंच गया।
Dixon Tech । मौजूदा भाव: ₹16097.20 (+1.76%)
क्यू टेक इंडिया में 51% हिस्सेदारी के अधिग्रहण और चोंगकिंग युहाई प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग के साथ 74:26 ओनरशिप रेश्यो में ज्वाइंट वेंचर के लिए एग्रीमेंट्स पर डिक्सन टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.86% उछलकर ₹16,428.00 पर पहुंच गए।
Patanjali Foods । मौजूदा भाव: ₹1851.00 (+6.19%)
पहली बार बोनस इश्यू को लेकर बोर्ड की 17 जुलाई को बैठक के खुलासे पर पतंजलि फूड्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.56% उछलकर ₹1875.00 पर पहुंच गए।
Coffee Day Enterprises । मौजूदा भाव: ₹39.86 (+9.99%)
डॉली खन्ना ने जून तिमाही में कॉफी एंटरप्राइजेज के 32.78 लाख शेयर (1.55% हिस्सेदारी) खरीदी। इसके खुलासे पर कॉफी एंटरप्राइजेज के शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹39.86 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।
Devyani International । मौजूदा भाव: ₹169.05 (-1.46%)
एनएसई पर ₹173.81 के भाव पर ₹35.60 करोड़ में करीब 20.48 लाख शेयरों की ब्लॉक डील पर देवयानी इंटरनेशनल के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.81% टूटकर ₹168.45 पर आ गए।
HDB Financial Services । मौजूदा भाव: ₹814.75 (-3.13%)
जून तिमाही में ब्याज से नेट इनकम (NII) में सालाना 18% की उछाल के बावजूद शुद्ध मुनाफे में 2% की गिरावट ने एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों को तोड़ दिया और आज इंट्रा-डे में यह 3.70% टूटकर ₹810.00 पर आ गया।
Geojit Financial Services । मौजूदा भाव: ₹76.10 (-7.53%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 37.41% फिसलकर ₹28.67 करोड़ और टोटल इनकम 15.39% गिरकर ₹153.3 करोड़ पर आया तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 8.58% टूटकर ₹75.24 पर आ गए।
Sun Pharma । मौजूदा भाव: ₹1702.00 (-1.49%)
एनएसई पर ₹1724.50 के भाव पर ₹34.80 करोड़ में करीब 2.01 लाख शेयरों की ब्लॉक डील पर सन फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.72% टूटकर ₹1698.00 पर आ गए।