Gainers & Losers: Maruti, EaseMyTrip और Infosys समेत ये 10 स्टॉक्स, Nifty की एक्सपायरी को रही 20% तक हलचल

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते ईजमायट्रिप (EaseMyTrip), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), इंफोसिस (Infosys), हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 16:18
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज मार्केट में रौनक रही। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 173.81 प्वाइंट्स यानी 0.21% के उछाल के साथ 83,450.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 42.65 प्वाइंट्स यानी 0.17% की बढ़त के साथ 25,725.40 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Maruti Suzuki । मौजूदा भाव: ₹15180.30 (+0.87%)
मारुति सुजुकी ने बैट्री रेंटल प्लान के साथ अपनी पहली ईवी (इलेक्ट्रिक वेईकल) पेश किया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 1.07% उछलकर ₹15210.00 पर पहुंच गए।

EaseMyTrip । मौजूदा भाव: ₹9.50 (+19.95%)
ईजमायट्रिप की ईजी ट्रिप प्लानर्स ने होटल और हॉलिडे पैकेज जैसे खास ग्रोथ एरियाज को मजबूत करने और टेक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए ₹500 करोड़ जुटाने के प्रस्ताव का ऐलान किया तो इसके शेयरों में लगातार दूसरे दिन आज अपर सर्किट पर लगा और 19.95% उछलकर ₹9.50 पर पहुंच गए।

Infosys । मौजूदा भाव: ₹1391.20 (+1.83%)
इंफोसिस ने अमेरिका की AI कंपनी एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.74% उछलकर ₹1430.95 पर पहुंच गए।

Newgen Software । मौजूदा भाव: ₹529.80 (+14.49%)
देश की टेक कंपनियों ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़ी कुछ इंटरनेशनल कंपनियों के साथ साझेदारी का ऐलान किया तो आईटी सेक्टर में बहार आ गई और इस रौनक में न्यूजेन सॉफ्टवेयर का शेयर आज एक साल के निचले स्तर ₹459.00 से 17.81% उछलकर ₹540.75 पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों में 5 अगस्त के बाद से इंट्रा-डे में सबसे बड़ी तेजी रही।

Texmaco Rail । मौजूदा भाव: ₹116.25 (+4.49%)
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन और साउथ वेस्टर्न रेलवे से कुल ₹242.63 करोड़ के ऑर्डर मिले तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.88% उछलकर ₹123.35 पर पहुंच गए।

TVS Supply Chain । मौजूदा भाव: ₹126.86 (+1.11%)
$2800 करोड़ के ऐरोस्पेस और डिफेंस सप्लाई चेन मार्केट में एंट्री के लिए इटली के एएलए ग्रुप से टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस ने हाथ मिलाया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.80% उछलकर ₹134.00 पर पहुंच गए।

Bajel Projects । मौजूदा भाव: ₹165.35 (+3.70%)
बजेल प्रोजेक्ट्स ने अल शरीफ कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी से 50:50 के रेश्यो में ज्वाइंट वेंचर को लेकर हाथ मिलाया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.11% उछलकर ₹169.20 पर पहुंच गए। यह साझेदारी सऊदी अरब में हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशन में ईपीसी बिजनेस के लिए हुई है।

Highway Infra । मौजूदा भाव: ₹58.11 (+7.39%)
एनएचएआई से ₹154.60 करोड़ के ऑर्डर पर हाईवे इंफ्रा के शेयर आज इंट्रा-डे में 10.70% उछलकर ₹59.90 पर पहुंच गए।

Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹581.15 (-2.16%)
चांदी की चमक धुंधली पड़ने का असर हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.21% टूटकर ₹574.95 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹27.99 (-2.91%)
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने ओला इलेक्ट्रिक की रेटिंग को खरीदारी से घटाकर सेल की और टारगेट प्राइस को पहले के ₹55 से 51% घटाकर ₹27 कर दिया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.10% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹27.36 पर आ गए।