Gainers & Losers: HAL, IndiGo और GTL Infra समेत ये 10 स्टॉक्स; US-Iran War की आंच में बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: ईरान और अमेरिका-इजरायल की लड़ाई में आज घरेलू मार्केट में हाहाकार मचा रहा। हालांकि इस बीच अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ शेयरों में कुछ खास हलचल रही। यहां एचएएल (HAL), वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles), जीटीएल इंफ्रा (GTL Infra) और इंडिगो (IndiGo) समेत ऐसे ही 10 स्टॉक्स की डिटेल्स दी जा रही है

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 16:28
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: मिडिल ईस्ट में जो जंग का मैदान बना है, उसकी आंच में दुनिया के अधिकतर स्टॉक मार्केट झुलस गए। घरेलू मार्केट की बात करें तो इंट्रा-डे में सेंसेक्स 2700 प्वाइंट्स से अधिक फिसलकर 78550 के नीचे 78,543.73 तो निफ्टी 50 भी करीब 2% टूटकर 24600 के एकदम करीब 24,603.50 तक आ गया। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 1048.34 प्वाइंट्स यानी 1.29% की फिसलन के साथ 80,238.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 312.95 प्वाइंट्स यानी 1.24% की गिरावट के साथ 24,865.70 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Hindustan Aeronautics Ltd (HAL)। मौजूदा भाव: ₹3951.75 (+0.96%)
एनएसई पर ₹3,937 के भाव पर 1.52 लाख से अधिक शेयरों की करीब ₹60.03 करोड़ में ब्लॉक डील पर एचएएल के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.75% उछलकर ₹3982.60 पर पहुंच गए।

Vardhman Textiles । मौजूदा भाव: ₹548.40 (+1.10%)
वर्धमान टेक्सटाइल्स ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी में अपने नए टेक्निकल टेक्सटाइल्स प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.21% उछलकर ₹549.00 पर पहुंच गए। नए प्लांट के शुरू होने के साथ इसकी हर महीने फैब्रिक बनाने की क्षमता बढ़कर 15 लाख मीटर पहुंच गई।

Accord । मौजूदा भाव: ₹52.50 (+14.13%)
₹26 करोड़ के आईपीओ को 357 गुना बोली मिलने के बाद आज एकॉर्ड के ₹46.00 के शेयर 8.70% प्रीमियम पर एंट्री के बाद ₹52.50 के अपर सर्किट तक पहुंच गए यानी कि आईपीओ निवेशक इंट्रा-डे में 14.13% मुनाफे में पहुंच गए।

KVS Castings । मौजूदा भाव: ₹55.00 (+10.22%)
केवीएस कास्टिंग्स ने अपनी नई यूनिट-2 फैसिलिटी से आज 2 मार्च से ऑपरेशंस शुरू किया और अब इसकी कुल प्रोडक्शन कैपेसिटी 7200 टन से बढ़कर 19200 टन सालाना पहुंच गई जिसका जश्न शेयरों ने भी मनाया और इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹59.88 पर पहुंच गया।

GTL Infra । मौजूदा भाव: ₹1.14 (+3.64%)
बॉम्बे हाईकोर्ट ने जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर को रद्द किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.55% उछलकर ₹1.15 पर पहुंच गए।

Info Edge । मौजूदा भाव: ₹1006.20 (-2.47%)
एनएसई पर ₹999.20 के भाव पर 5.15 लाख से अधिक शेयरों की करीब ₹51.53 करोड़ में ब्लॉक डील पर नौकरी (Naukri) की पैरेंट कंपनी इंफो ऐज के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.75% टूटकर ₹993.00 पर आ गए।

Balaji Telefilms । मौजूदा भाव: ₹99.55 (-7.66%)
स्वतंत्र निदेश की नियुक्ति में देरी को लेकर बीएसई और एनएसई ने बालाजी टेलीफिल्म्स पर ₹4.50-₹4.50 लाख की पेनाल्टी (जीएसटी अतिरिक्त) लगाई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 12.16% टूटकर ₹94.70 पर आ गए।

IndiGo (InterGlobe Aviation) । मौजूदा भाव: ₹4521.40 (-6.25%)
इंडिगो ने मिडिल ईस्ट, यूरोप और यूके जैसे अहम स्थानों के लिए 162 फ्लाइट्स रद्द की तो इसके शेयर आज 7.51% की गिरावट के साथ ₹4460.90 पर खुले जो आज इसके शेयरों के लिए इंट्रा-डे का निचला स्तर रहा। यहां से रिकवर होकर ₹4664.95 तक पहुंचा था।

STC India । मौजूदा भाव: ₹111.00 (-4.93%)
दिसंबर 2025 तिमाही में बोर्ड में जरूरी संख्या में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नहीं होने के चलते बीएसई और एनएसई पर जीएसटी मिलाकर एसटीसी इंडिया (स्टेड ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) पर कुल ₹23.88 लाख का जुर्माना लगाया तो इसके शेयर 15.16% की गिरावट के साथ ₹99.05 पर खुले जो आज इसके शेयरों के लिए इंट्रा-डे का निचला स्तर रहा। यहां से रिकवर होकर ₹115 तक पहुंचा था।

Story continues below Advertisement

Bhagwati Autocast । मौजूदा भाव: ₹520.55 (-4.64%)
1 मार्च को 90 वर्षीय चेयपर्सन प्रवीण नटवरलाल भगवती की मौत पर भगवती ऑटोकास्ट के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.74% टूटकर ₹520.00 पर आ गए।