Gainers & Losers: IEX, Havells, Fortis और NALCO समेत ये 10 स्टॉक्स; निफ्टी की एक्सपायरी को फटाफट 16% तक रिटर्न

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं स्टॉक्स में आज आईईएक्स (IEX), हैवेल्स (Havells), फोर्टिस (Fortis) और टाटा मोटर्स पीवी (Tata Motors PV) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से 16% तक उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 16:18
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: लगातार तीन कारोबारी दिनों की तेजी के बाद आज एशियाई बाजारों में रौनक के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन 'सेल ऑन राइज' का माहौल दिखा। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 376.28 प्वाइंट्स यानी 0.44% की फिसलन के साथ 85,063.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 71.60 प्वाइंट्स यानी 0.27% की गिरावट के साथ 26,178.70 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

NALCO । मौजूदा भाव: ₹346.70 (+4.76%)
एलएमई (लंदन मेटल एक्सचेंज) पर तीन साल बाद एलुमिनियम प्रति टन $3000 के पार गया तो नेशनल एलुमिनियम कंपनी यानी नालको के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.32% उछलकर ₹351.85 पर पहुंच गए।

IEX (Indian Energy Exchange) । मौजूदा भाव: ₹148.10 (+10.28%)
एनएसई पर करीब 12.8 लाख शेयरों की ₹147.81 के भाव पर ₹18.88 करोड़ में ब्लॉक डील पर इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयर आज इंट्रा-डे में 14.18% उछलकर ₹153.35 पर पहुंच गए।

Havells India । मौजूदा भाव: ₹1500.45 (+3.28%)
एनएसई पर करीब 1.74 लाख शेयरों की ₹1,483.00 के भाव पर ₹25.82 करोड़ में ब्लॉक डील पर हैवेल्स इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.66% उछलकर ₹1505.95 पर पहुंच गए।

Fortis Healthcare । मौजूदा भाव: ₹945.45 (+3.28%)
₹425.98 करोड़ की बैंक फैसिलिटी और ₹1550 करोड़ के NCDs (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स) की रेटिंग क्रिसिल ने AA+/स्टेबल दी तो शेयरों ने जश्न मनाया और आज इंट्रा-डे में 3.86% उछलकर ₹950.70 पर पहुंच गए।

Faalcon Concepts । मौजूदा भाव: ₹44.50 (+8.54%)
स्प्लेंडर इंफॉर्मेशन टेक से नोएडा में कॉमर्शियल बिल्डिंग पर एलुमिनियम ग्लेजिंग फेसेड के काम के लिए ₹18,42 करोड़ का नया ऑर्डर मिला तो फाल्कन कॉन्सेप्ट्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.54% उछलकर ₹44.50 पर पहुंच गए।

HDFC Bank । मौजूदा भाव: ₹962.40 (-1.56%)
ब्रोकरेज फर्मों ने एचडीएफसी बैंक के सुस्त डिपॉजिट ग्रोथ पर चिंता जताई तो इसके शेयर धड़ाम हो गए और इंट्रा-डे में 2.23% टूटकर ₹955.90 पर आ गए। बैंक का एवरेज डिपॉजिट दिसंबर 2025 तिमाही में 12.2% बढ़कर ₹27.52 लाख करोड़ रहा। नोमुरा का कहना है कि डिपॉजिट ग्रोथ सुस्त रहने से इस तिमाही में बैंक के एडवान्स की ग्रोथ सीमित रहने की उम्मीद है।

Tata Motors PV । मौजूदा भाव: ₹368.90 (-1.23%)
दिसंबर 2025 तिमाही में टाटा मोटर्स पीवी की जगुआर लैंड रोवर का होलसेल वॉल्यूम सालाना आधार पर 43.3% और रिटेल वॉल्यूम 25.1% फिसला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.55% टूटकर ₹360.25 तक आ गए।

Trent । मौजूदा भाव: ₹4047.70 (-8.62%)
बिजनेस अपडेट के मुताबिक दिसंबर 2025 तिमाही में ट्रेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17% बढ़कर ₹5,220 करोड़ पर पहुंचा जोकि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही, चौथी तिमाही और मौजूदा वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में तेज ग्रोथ के मुकाबले धीमी रही। इस कारण ट्रेंट के शेयर आज इंट्रा-डे में 9.92% टूटकर ₹3990.00 पर आ गए।

Kaynes Tech । मौजूदा भाव: ₹3790.40 (-5.21%)
जेफरीज ने कीन्स टेक्नोलॉजी की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा लेकिन टारगेट प्राइस को ₹7,780 से घटाकर ₹5,940 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.21% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹3710.40 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

Indian Metals & Ferro Alloys (IMFA) । मौजूदा भाव: ₹1291.85 (-11.28%)
फेरोक्रोम के अहम सप्लायर दक्षिण अफ्रीका में इसके स्मेल्टर्स फिर से शुरू होने की संभावना और घरेलू मार्केट में फेरोक्रोम की कीमतें प्रति टन ₹1.20 लाख से गिरकर ₹1.05 लाख पर आने के चलते इम्फा के शेयरों को करारा झटका लगा और आज इंट्रा-डे में यह 16.51% टूटकर ₹1215.60 पर आ गया।