Gainers & Losers: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो से तीन हफ्ते में युद्ध समाप्त होने का संकेत दिया तो दुनिया भर के बाजारों में रौनक छा गई। इस वित्त वर्ष 2027 के पहले कारोबारी दिन 1 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 1186.77 प्वाइंट्स यानी 1.65% के उछाल के साथ 73,134.32 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 348.00 प्वाइंट्स यानी 1.56% की बढ़त के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
IndiGo । मौजूदा भाव: ₹4189.00 (+6.22%)
इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने IATA के महानिदेशक विलियम वॉल्श को अपना सीईओ बनाने का ऐलान किया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 9.84% उछलकर ₹4332.00 पर पहुंच गए। वह 3 अगस्त या उससे पहले कार्यभार संभाल सकते हैं।
Zaggle Prepaid । मौजूदा भाव: ₹217.10 (+16.00%)
जैगल प्रीपेड ने वित्त वर्ष 2027 में स्टैंडएलोन रेवेन्यू के 25-30% तो कंसालिडेटेड रेवेन्यू के करीब 40% की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद जताई तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 19.69% उछलकर ₹224.00 पर पहुंच गए।
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹25.93 (+13.63%)
सरकारी पोर्टल VAHAN के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक की गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फरवरी में 3,973 यूनिट्स से बढ़कर मार्च में 10,117 यूनिट पर पहुंचा तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 16.13% उछलकर ₹26.50 पर पहुंच गए।
Tenneco Clean Air । मौजूदा भाव: ₹530.00 (+3.01%)
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने खरीदारी की रेटिंग और ₹650 के टारगेट प्राइस के साथ टेनेको क्लीन एयर की कवरेज शुरू की तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 6.52% उछलकर ₹548.05 पर पहुंच गए।
J Kumar Infraprojects । मौजूदा भाव: ₹456.80 (+7.18%)
जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स के ज्वाइंट वेंचर को NHAI से ₹2360 करोड़ का एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.36% उछलकर ₹470.35 पर पहुंच गए।
Garden Reach । मौजूदा भाव: ₹2360.00 (+19.75%)
वित्त वर्ष 2026 में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का सालाना टर्नओवर ₹6400 करोड़ के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹2364.95 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। टर्नओवर के आंकड़े प्रोविजनल हैं।
Tipco Engineering । मौजूदा भाव: ₹84.79 (-4.73%)
टिप्को इंजीनियरिंग के ₹89 के शेयर ₹89.25 पर लिस्ट होने के बाद ₹90 तक चढ़े लेकिन फिर टूटकर इंट्रा-डे में ₹84.79 तक आ गए यानी कि आईपीओ निवेशक 4.79% घाटे में आ गए।
Ashok Leyland । मौजूदा भाव: ₹149.15 (-3.24%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹155.86 के भाव पर 10 लाख से अधिक शेयरों की ₹16.56 करोड़ में ब्लॉक डील पर अशोक लीलैंड के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.92% टूटकर ₹148.10 पर आ गए।
Fortis Healthcare । मौजूदा भाव: ₹792.00 (-0.33%)
फोर्टिस हेल्थकेयर की सब्सिडरी को एसेसमेंट वर्ष 2021-22 के लिए ₹149.12 करोड़ की डिमांड के साथ इनकम टैक्स एसेसमेंट ऑर्डर मिला तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 0.54% टूटकर ₹790.30 पर आ गए। कंपनी इसके खिलाफ अपील की योजना बना रही है।
Story continues below Advertisement
Sun Pharma । मौजूदा भाव: ₹1730.80 (-1.51%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹1761.30 के भाव पर 1 लाख से अधिक शेयरों की ₹17.80 करोड़ में ब्लॉक डील पर सन फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.53% टूटकर ₹1712.95 पर आ गए।