Gainers & Losers: Infosys, Groww, Polycab और ONGC समेत ये 10 स्टॉक्स, वीकेंड बना शानदार

Gainers & Losers: लगातार दो कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते इंफोसिस (Infosys), ग्रो (Groww), पॉलीकैब (Polycab) और ओएनजीसी (ONGC) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 17:03
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 187.64 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 83,570.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.75 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 25,694.35 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

IndiaMART InterMESH । मौजूदा भाव: ₹2288.85 (+8.26%)
नालंदा इक्विटी फंड ने प्रति शेयर ₹2110 के औसतन भाव पर इंडियामार्ट इंटरमेश के 11 लाख शेयर करीब ₹232 करोड़ में खरीदे तो इसके भाव आज इंट्रा-डे में 9.02% उछलकर ₹2304.95 पर पहुंच गए। ये शेयर स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने बेचे थे।

Infosys । मौजूदा भाव: ₹1689.40 (+5.65%)
दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे पर अमेरिकी मार्केट में इंफोसिस का ADR (अमेरिकर डिपॉजिटरी रिसीट्स) करीब 10% उछला और अब भारतीय मार्केट में भी इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.88% उछलकर ₹1693.00 पर पहुंच गए। आज यह सेंसेक्स का टॉप गेनर है।

LTIMindtree । मौजूदा भाव: ₹6299.00 (+4.46%)
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) से ₹3000 करोड़ का Insight 2.0 प्रोजेक्ट मिलने पर एलटीआईमाइंडट्री के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.69% उछलकर ₹6373.20 पर पहुंच गए। यह प्रोजेक्ट देश के नेशनल टैक्स एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के मॉडर्नाइजेशन के लिए एक AI-पावर्ड प्रोग्राम बनाने का है।

Groww (Billionbrains Garage Ventures) । मौजूदा भाव: ₹173.55 (+5.66%)
दिसंबर 2025 तिमाही के रिजल्ट के बाद ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों की मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹190 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.44% उछलकर ₹179.75 पर पहुंच गए।

ICICI Pru AMC । मौजूदा भाव: ₹2933.55 (+7.24%)
दिसंबर 2025 तिमाही के धमाकेदार नतीजे और ₹14.85 के डिविडेंड पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.64% उछलकर ₹2971.95 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 45.1% बढ़कर ₹917.1 करोड़ और रेवेन्यू 23.5% उछलकर ₹1,514.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Panorama Studios । मौजूदा भाव: ₹39.21 (+3.10%)
मलयालम फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पनोरमा स्टूडियोज ने सेंचुरी फिल्म्स के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.58% उछलकर ₹39.39 पर पहुंच गए।

L&T Tech । मौजूदा भाव: ₹3919.50 (-7.67%)
एलएंडटी टेक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपना गाइडेंस किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.34% टूटकर ₹3891.05 पर आ गए। पहले कंपनी ने रेवेन्यू में डबल-डिजिट कॉन्स्टेंट-करेंसी ग्रोथ का अनुमान जताया था लेकिन अब मिड-सिंगल-डिजिट ग्रोथ पर आ गई है। कंपनी अब रेवेन्यू बढ़ाने के बजाय मार्जिन में सुधार को प्राथमिकता दे रही है।

Polycab India । मौजूदा भाव: ₹7130.95 (-2.60%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ऑपरेटिंग प्रॉफिट 34% बढ़कर ₹966 करोड़ पर पहुंचने के बावजूद ऑपरेटिंग मार्जिन के फिसलकर 13.8% से 12.7% पर आने के चलते पॉलीकैब इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.06% टूटकर ₹7023.75 पर आ गए।

ONGC । मौजूदा भाव: ₹247.30 (-0.36%)
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव हल्का होने पर वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें 3-4% गिरी तो ओएनजीसी के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.26% टूटकर ₹242.60 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

AMAL Ltd । मौजूदा भाव: ₹561.45 (-12.07%)
दिसंबर 2025 तिमाही में अमाल लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 36.68% बढ़कर ₹62.60 करोड़ पर पहुंचा लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट गिरकर ₹8.10 करोड़ और मार्जिन 44.6% से गिरकर 12.9% पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 14.57% टूटकर ₹545.50 पर आ गए। इसका मुनाफा भी इस दौरान 69.70% गिर गया।