Gainers & Losers: MRF, LIC, BEML और Navin Fluorine समेत ये 10 स्टॉक्स; वीकेंड बना दिया शानदार

Gainers & Losers: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते एमआरएफ (MRF), एलआईसी (LIC), बीईएमएल (BEML) और नवीन फ्लोरीन (Navin Fluorine) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 16:29
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर बनाए रखा है और मार्केट को इससे नीतिगत स्थिरता का संकेत मिला तो शुरुआती गिरावट से उबरते हुए खरीदारी का माहौल बना। सेंसेक्स (Sensex) आज 266.47 प्वाइंट्स यानी 0.32% की बढ़त के साथ 83,580.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 50.90 प्वाइंट्स यानी 0.20% के उछाल के साथ 25,693.70 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

MRF । मौजूदा भाव: ₹146495.05 (+8.57%)
दिसंबर 2025 तिमाही के मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर एमआरएफ के शेयर आज इंट्रा-डे में 10.42% उछलकर ₹149000.00 पर पहुंच गए। कंपनी का ऑपेरटिंग प्रॉफिट दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 68% बढ़कर ₹1399 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 450 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 11.9% से 17.4% पर पहुंच गया।

LIC । मौजूदा भाव: ₹901.50 (+7.26%)
दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर एलआईसी के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.98% उछलकर ₹907.50 पर पहुंच गए। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 17.4% बढ़कर ₹12,930.44 करोड़ और नेट प्रीमियम इनकम भी 17.4% उछलकर ₹1,25,988.15 करोड़ पर पहुंच गया।

Hitachi Energy (Power India) । मौजूदा भाव: ₹21937.90 (+14.30%)
धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर पावर इंडिया की हिताची एनर्जी के शेयर आज इंट्रा-डे में 15% उछलकर ₹22073.15 पर पहुंच गए। दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर हिताची एनर्जी का मुनाफा 90% बढ़ा तो ऑपरेटिंग प्रॉफिट 126% उछलकर ₹345 करोड़ पर पहुंच गया।

Ashoka Buildcon । मौजूदा भाव: ₹153.75 (+0.79%)
अशोका बिल्डकॉन को सऊदी अरब में Diriyah II प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिली तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 3.93% उछलकर ₹158.55 पर पहुंच गए। बीईसी अरेबिया के साथ मिलकर कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए 35.13 करोड़ सऊदी रियाल (₹846.38 करोड़) की बोली लगाई।

Navin Fluorine । मौजूदा भाव: ₹6418.50 (+2.16%)
नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल ने ₹450 करोड़ के निवेश से दाहेज में सालाना 400 टन का हाइड्रोफ्लोरिक एसिड फैसिलिटी प्रोडक्शन शुरू किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.97% उछलकर एक साल के हाई ₹6469.00 पर पहुंच गए।

DEE Development Engineers । मौजूदा भाव: ₹212.80 (+1.89%)
डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी को विंडमिल टावर का करीब ₹90 करोड़ का अहम ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.47% उछलकर ₹214.00 पर पहुंच गए। इस पर मई 2026 से जनवरी 2027 तक काम पूरा करना है।

Titan Company । मौजूदा भाव: ₹4135.00 (+0.90%)
अपनी यूएई सब्सिडरी टाइटन होल्डिंग्स इंटरनेशनल एफजेडसीओ के जरिए टाइटन कंपनी ने दमस ज्वैलरी में 67% हिस्सेदारी खरीदी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 1.36% उछलकर ₹4154.00 पर पहुंच गए।

BEML । मौजूदा भाव: ₹1615.50 (-7.59%)
दिसंबर तिमाही में घाटा होने और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 94% गिरने पर बीईएमएल के शेयर आज इंट्रा-डे में 10.08% टूटकर ₹1572.05 पर आ गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर बीईएमएल ₹24 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹22.4 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 94% गिरकर महज ₹4 करोड़ पर आ गया। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 23.7% उछलकर ₹1083 करोड़ पर पहुंच गया।

Siemens । मौजूदा भाव: ₹3177.20 (-3.71%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सीमेंस का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 54.8% घटकर ₹279 करोड़ पर आया तो इसके शेयरों को शॉक लगा और आज इंट्रा-डे में यह 5.04% टूटकर ₹3133.00 पर आ गया।

Story continues below Advertisement

Solara Active Pharma । मौजूदा भाव: ₹3177.20 (-3.71%)
सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेस दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ₹8 करोड़ के मुनाफे से ₹17.4 करोड़ के घाटे में आई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 11.80% टूटकर ₹462.30 पर आ गए।