Gainers & Losers: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर अनिश्चितता ने आज मार्केट पर दबाव बनाया। दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 931.25 प्वाइंट्स यानी 1.20% की गिरावट के साथ 76,631.65 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 222.25 प्वाइंट्स यानी 0.93% की फिसलन के साथ 23,775.10 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
BHEL । मौजूदा भाव: ₹277.10 (+4.25%)
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक भेल ने करीब ₹10300 करोड़ के पैकेज के लिए सफल बोली लगाई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.72% उछलकर ₹281.00 पर पहुंच गए।
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹36.34 (+19.97%)
ओला इलेक्ट्रिक ने 46100 फॉर्मेट एलएफपी सेल के इन-हाउस तैयार होने का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 19.97% चढ़कर ₹36.34 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।
Apollo Micro Systems । मौजूदा भाव: ₹232.55 (+11.83%)
लिंपेट माइंस के लिए ब्लास्ट ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे करने पर अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 14.86% उछलकर ₹238.85 पर पहुंच गए। इन लिंपेट माइंस का इस्तेमाल नेवल डिफेंस में किया जाता है।
KEC International । मौजूदा भाव: ₹578.45 (+1.85%)
₹2,518 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर केईसी इंटरनेशनल के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.72% चढ़कर ₹617.50 पर पहुंच गए।
Power India (Hitachi Energy India) । मौजूदा भाव: ₹27306.75 (+5.41%)
पावर इंडिया के शेयरों को लेकर जेपीमॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग के साथ ₹29,000 का टारगेट प्राइस फिक्स किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.15% उछलकर एक साल के हाई ₹27500.00 पर पहुंच गए।
GE Vernova T&D । मौजूदा भाव: ₹3925.00 (+5.32%)
जेपीमॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग के साथ जीई वर्नोवा टीएंडडी का टारगेट प्राइस ₹4,300 पर फिक्स किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.67% चढ़कर ₹3975.00 पर पहुंच गए।
Anand Rathi Wealth । मौजूदा भाव: ₹3548.00 (+4.42%)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आनंद राठी वेल्थ का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा 40.5% बढ़कर ₹103.08 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर 5.27% उछलकर ₹3576.75 पर पहुंच गए।
GM Breweries । मौजूदा भाव: ₹998.80 (-3.26%)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जीएम ब्रूअरीज का शुद्ध मुनाफा 11.48% गिरकर ₹54 करोड़ पर आया तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 4.12% टूटकर ₹990.00 पर आ गए।
CG-VAK Software and Exports । मौजूदा भाव: ₹222.00 (-3.35%)
शेयर प्राइस में मूवमेंट को लेकर बीएसई ने सवाल पूछा तो सीजी-वीएके सॉफ्टवेयर के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.83% टूटकर ₹214.00 पर आ गए। कंपनी ने सफाई तो दी कि किसी खास जानकारी का खुलासा बाकी नहीं है और शेयरों की हलचल मार्केट की परिस्थितियों के चलते हैं लेकिन यह सफाई भी शेयरों की गिरावट थाम नहीं पाई।
Story continues below Advertisement
Bayer Cropscience । मौजूदा भाव: ₹4796.00 (-0.18%)
एनएसई पर ₹4777.50 के भाव पर 50 हजार से अधिक शेयरों की ₹24.12 करोड़ में ब्लॉक डील पर बेयर क्रॉपसाइंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 1% टूटकर ₹4756.20 तक आ गए।