Gainers & Losers: Ola Electric, DMart, IDBI Bank और Voda Idea समेत ये 10 स्टॉक्स; फटाफट 19% तक रिटर्न

Gainers & Losers: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं स्टॉक्स में आज ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), वोडा आइडिया (Voda Idea) और डीमार्ट (DMart) और समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 16:10
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: लगातार तीन कारोबारी दिनों की तेजी के बाद आज एशियाई बाजारों में रौनक के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी उठा-पटक रही। हालांकि आखिरी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 322.39 प्वाइंट्स यानी 0.38% की फिसलन के साथ 85,439.62 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 78.25 प्वाइंट्स यानी 0.30% की गिरावट के साथ 26,250.30 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹43.92 (+7.36%)
हाइपरसर्विस प्रोग्राम के जरिए सर्विस एग्जीक्यूशन में सुधार और दिसंबर महीने में मार्केट शेयर बढ़कर 9.3% पर पहुंचने के चलते ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की रिकवरी आज भी जारी रही और आज इंट्रा-डे में यह 8.24% उछलकर ₹44.28 पर पहुंच गया।

CSB Bank । मौजूदा भाव: ₹548.60 (+13.77%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सीएसबी बैंक की लोन बुक सालाना आधार पर 29% बढ़कर ₹37208 करोड़ पर पहुंची तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 19.18% उछलकर एक साल के हाई ₹574.70 पर पहुंच गए।

Bank of Maharashtra । मौजूदा भाव: ₹64.03 (+0.16%)
दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का टोटल डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 15.3% बढ़कर ₹3.21 लाख करोड़ और टोटल बिजनेस 17.24% उछलकर ₹5.95 लाख करोड़ पर पहुंचा तो शेयर भी इंट्रा-डे में 3.16% उछलकर एक साल के हाई ₹65.95 पर पहुंच गए।

Metropolis Health । मौजूदा भाव: ₹2056.65 (+6.58%)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर मेट्रोपोलिस हेल्थ का बी2सी रेवेन्यू 18% और बी2बी रेवेन्यू 37% की रफ्तार से बढ़ा तो शेयर आज इंट्रा-डे में 6.82% उछलकर ₹2061.35 पर पहुंच गए।

Netweb Tech । मौजूदा भाव: ₹3276.80 (+8.33%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹3,419.70 के भाव पर नेटवेब टेक के 70 हजार से अधिक शेयरों की ₹24.08 करोड़ में ब्लॉक डील पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 13.51% उछलकर ₹3433.55 पर पहुंच गए।

DC Infotech । मौजूदा भाव: ₹260.90 (+6.49%)
डीसी इंफोटेक एंड कॉम की एफजेडसीओ सब्सिडरी को एतिहाद एविएशन ग्रुप ने गोल्ड लोकल कंटेंट पार्टनर के तौर पर मान्यता दी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.49% उछलकर ₹260.9 पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।

DMart (Avenue Supermarts) । मौजूदा भाव: ₹3645.70 (-2.02%)
दिसंबर 2025 तिमाही में डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का स्टैंडएलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% उछलकर ₹17,612.6 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी की ग्रोथ दोहरे अंकों में रही लेकिन रेवेन्यू के ग्रोथ की रफ्तार थोड़ी सुस्त और तीन साल का सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) फिसलकर 15.7% पर आया तो शेयर इंट्रा-डे में 2.27% फिसलकर ₹3636.55 पर आ गए।

IDBI Bank । मौजूदा भाव: ₹110.85 (-3.48%)
बीएसई ने आईडीबीआई बैंक की वॉल्यूम एक्टिविटी को लेकर सवाल पूछा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.92% टूटकर ₹110.35 पर आ गए। बैंकों की यह सफाई भी शेयरों की गिरावट थाम पाई कि फिलहाल ऐसी कोई संवेदनशील जानकारी नहीं है जिसका खुलासा नहीं हुआ है और शेयरों पर असर पड़े।

Vodafone Idea । मौजूदा भाव: ₹11.43 (-3.05%)
वोडाफोन आइडिया ने नवंबपर में 10.1 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स गंवाए तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.65% टूटकर आज ₹11.36 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

Patspin India । मौजूदा भाव: ₹8.00 (-4.31%)
दिसंबर 2025 तक तीन बैंकों से ₹19.48 करोड़ के लोन पर डिफॉल्ट का पात्सपिन इंडिया ने खुलासा किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.57% टूटकर ₹7.56 पर आ गए। इस डिफॉल्ट अमाउंट में ₹13.33 करोड़ मूलधन और ₹6.14 करोड़ ब्याज के हैं।