Gainers & Losers: Sensex की एक्सपायरी के 10 धुरंधर; Ola, V-Mart और Indian Oil समेत इन 10 स्टॉक्स से बरसा पैसा

Gainers & Losers: सेंसेक्स के वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती भारी गिरावट से उबरते ग्रीन जोन में में बंद हुए। स्टॉक्स में आज ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), वी-मार्ट (V-Mart), सन फार्मा (Sun Pharma), इंडियन ऑयल (Indian Oil) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 16:21
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट से उबरते हुए आखिरकार मार्केट में रौनक लौटी। लगातार दूसरे दिन मार्केट में खरीदारी का रुझान दिखा। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स (Sensex) 185.23 प्वाइंट्स यानी 0.25% के उछाल के साथ 73,319.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.70 प्वाइंट्स यानी 0.15% की बढ़त के साथ 22,713.10 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Ola Electric Mobility । मौजूदा भाव: ₹28.35 (+9.33%)
मार्च महीने में रजिस्ट्रेशन मासिक आधार पर 150% बढ़कर 3,973 यूनिट्स से 10,117 यूनिट्स पर पहुंचा तो ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज फिर तेजी आई और इंट्रा-डे में यह 10.34% चढ़कर ₹28.61 पर पहुंच गया।

V-Mart Retail । मौजूदा भाव: ₹546.60 (+12.89%)
मार्च तिमाही के कारोबारी अपडेट पर वी-मार्ट रिटेल के शेयर आज इंट्रा-डे में 17.31% उछलकर ₹568.00 पर पहुंच गए। मार्च 2026 तिमाही में वी-मार्ट रिटेल का रेवेन्यू 24.5% की रफ्तार से बढ़कर ₹971 करोड़ पर पहुंचा तो सेम-स्टोर-सेल्स-ग्रोथ (SSSG) 12% रही।

Coforge । मौजूदा भाव: ₹1207.00 (+4.61%)
सोलस्टिस इनोवेशंस के साथ स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर कोफोर्ज के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.04% उछलकर ₹1235.00 पर पहुंच गए।

Bondada Engineering । मौजूदा भाव: ₹281.10 (+14.27%)
₹43 करोड़ के अहम ऑर्डर पर बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयर आज इंट्रा-डे में 16.67% चढ़कर ₹287.00 पर पहुंच गए।

Manali Petrochemicals । मौजूदा भाव: ₹43.10 (+2.25%)
मनाली पेट्रोकेमिकल्स को ₹3.83 करोड़ की कस्टम ड्यूटी के मामले में राहत मिली तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.25% उछलकर ₹43.10 पर पहुंच गए और इसी पर बंद हुए। CESTAT (कस्टम, एक्साइज एंड सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल) ने क्विकलाइम इंपोर्ट पर ₹3.83 करोड़ की कस्टम ड्यूटी की डिमांड को रद्द कर दिया और कंपनी के प्रोडक्ट क्लासिफिकेशन को बरकरार रखा।

HBL Engineering । मौजूदा भाव: ₹667.80 (+1.06%)
बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से एचबीएल इंजीनियरिंग को ₹179.79 करोड़ के कवच का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.85% चढ़कर ₹ 673.00 पर पहुंच गए।

Sun Pharma । मौजूदा भाव: ₹1699.10 (-1.70%)
कुछ फार्मा कंपनियों पर 100% टैरिफ लगाने की ट्रंप सरकार की योजना पर सन फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.40% टूटकर ₹1635.05 तक आ गए।

Indian Oil । मौजूदा भाव: ₹134.35 (-0.99%)
कच्चे तेल की तेजी में इंडियन ऑयल का शेयर आज फिसल गया और इंट्रा-डे में 3.98% टूटकर ₹130.30 तक आ गया।

Pondy Oxides & Chemicals । मौजूदा भाव: ₹1089.05 (-0.91%)
प्रमोटर, चेयरमैन और पूर्ण कालिक निदेशक अनिल कुमार बंसल की 1 अप्रैल को मौत हुई है जिसके अगले दिन आज पोंडी ऑक्साइड्स के शेयर इंट्रा-डे में 4.28% टूटकर ₹1051.95 तक आ गए।

Story continues below Advertisement

Sai Silks (Kalamandir) । मौजूदा भाव: ₹95.88 (-5.43%)
साई सिल्क्स का वित्त वर्ष 2026 में रेवेन्यू 15% के अनुमान की बजाय 13% की रफ्तार से बढ़ा तो इसके शेयर फिसल गए और आज इंट्रा-डे में 6.49% टूटकर ₹94.81 तक आ गए।