Gainers & Losers: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के और गहराने की आशंका पर दुनिया भर के स्टॉक मार्केट ढह गई। इसकी आंच आज घरेलू मार्केट में भी महसूस हुई और आज सेंसेक्स (Sensex) 1836.57 प्वाइंट्स यानी 2.46% की गिरावट के साथ 72,696.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 601.85 प्वाइंट्स यानी 2.60% की फिसलन के साथ 22,512.65 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Power Grid । मौजूदा भाव: ₹301.65 (+1.39%)
पावर ग्रिड ने वित्त वर्ष 2026 के कैपेक्स गाइडेंस को ₹32 हजार करोड़ से बढ़ाकर ₹35 हजार करोड़ तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.25% उछलकर ₹304.20 पर पहुंच गए।
DCX Systems । मौजूदा भाव: ₹175.25 (+7.32%)
₹563 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 14.60% उछलकर ₹187.15 पर पहुंच गए।
Vintage Coffee & Beverages । मौजूदा भाव: ₹133.45 (+1.21%)
विंटेज कॉफी एंड बेवरेजेज ने 31 मार्च की डेडलाइन से काफी पहले आज अतिरिक्त 4500 MTPA सॉल्यूबल कॉफी कैपेसिटी चालू की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.48% उछलकर ₹133.80 पर पहुंच गए। अब इसकी कुल क्षमता बढ़कर 11,000 MTPA हो गई।
SUGS Lloyd । मौजूदा भाव: ₹114.99 (+9.30%)
सुग्स लॉयड को कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन से ₹639.24 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.30% उछलकर ₹114.99 पर पहुंच गए।
Rita Finance and Leasing । मौजूदा भाव: ₹14.85 (+10.00%)
रीता फाइनेंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 26 मार्च को होने वाली बोर्ड की बैठक में ऑथराइज्ड कैपिटल को बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार होगा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹14.85 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।
Vedanta । मौजूदा भाव: ₹645.75 (-3.99%)
वेदांता ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹11 के तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया जोकि सिटी रिसर्च के ₹40 के अनुमान से काफी कम रहा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.66% टूटकर ₹634.50 तक आ गए। इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 28 मार्च है।
HDFC Bank । मौजूदा भाव: ₹743.75 (-4.70%)
ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने एचडीएफसी बैंक का टारगेट प्राइस ₹1070 से घटाकर ₹990 किया तो आज इंट्रा-डे में यह 5.06% टूटकर ₹740.95 पर आ गया।
Paytm । मौजूदा भाव: ₹992.95 (-5.77%)
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम का टारगेट प्राइस ₹1,400 से घटाकर ₹1,350 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.30% टूटकर ₹987.40 पर आ गए।
GE Vernova T&D India । मौजूदा भाव: ₹3488.00 (-5.22%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹3445 के भाव पर 55 हजार से अधिक शेयरों की ₹19.06 करोड़ में ब्लॉक डील पर जीई वर्नोवा टीएंडी इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.05% टूटकर ₹3420.85 पर आ गए।
Story continues below Advertisement
Pine Labs । मौजूदा भाव: ₹159.35 (-3.13%)
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पाइन लैब्स का टारगेट प्राइस ₹300 से घटाकर ₹260 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.65% टूटकर ₹158.50 पर आ गए।