Gainers & Losers: भारत-अमेरिका की कारोबारी डील ने भरी चाबी, SAIL और Saregama समेत 10 स्टॉक्स में खास वजहों से बना पैसा

Gainers & Losers: भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी डील फाइनल होने के बाद आज मार्केट में चौतरफा हरियाली रही और सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार दूसरे दिन ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते सेल (SAIL),सारेगामा (Saregama), एनबीसीसी (NBCC) और बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 16:40
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील फाइनल होने का असर आज मार्केट पर दिखा और चौतरफा हरियाली रही। निफ्टी 50 में रिकॉर्ड तेजी आई और पहली बार इसमें 1251 अंकों का उछाल आया तो सेंसेक्स भी इंट्रा-डे में 5% से अधिक उछल पड़ा। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को निवेशकों की दौलत रॉकेट की स्पीड से बढ़ी। आज सेंसेक्स (Sensex) 2072.67 प्वाइंट्स यानी 2.54% की बढ़त के साथ 83,739.13 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 639.15 प्वाइंट्स यानी 2.55% के उछाल के साथ 25,727.55 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

SAIL । मौजूदा भाव: ₹154.35 (+3.66%)
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की जनवरी में सेल्स सालाना आधार पर 10% बढ़कर 18.4 करोड़ टन पहुंची तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.57% उछलकर ₹155.70 पर पहुंच गए।

Solar Industries । मौजूदा भाव: ₹13868.65 (+5.09%)
दिसंबर 2025 तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.56% उछलकर ₹14063.40 पर पहुंच गए। दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 41.7% उछलकर ₹446.3 करोड़ और रेवेन्यू 29.2% की रफ्तार से ₹2,548.3 करोड़ पर पहुंच गया।

NBCC । मौजूदा भाव: ₹100.43 (+3.63%)
एनबीसीसी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ प्रोजेक्ट्स के रिनोवेशन और कंस्ट्रक्शन के लिए एग्रीमेंट किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.15% उछलकर ₹102.87 पर पहुंच गए।

KPI Green Energy । मौजूदा भाव: ₹402.75 (+2.64%)
केपीआई ग्रीन एनर्जी को पीएम-कुसुम स्कीम के तहत 16.16 एमडब्ल्डीसी सोलर पावर प्रोजेक्ट चालू कर दिया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.76% उछलकर ₹415.00 पर पहुंच गए।

Bajaj Electricals । मौजूदा भाव: ₹417.00 (+5.14%)
बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने 99.9% की शुद्धता के कॉपर वाले बजाज सिक्योरा वायर्स प्रोडक्ट लाइन लॉन्च की तो शेयरों ने जश्न मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 11% उछलकर ₹440.25 पर पहुंच गया।

TCI Express । मौजूदा भाव: ₹543.10 (+6.22%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टीसीआई एक्सप्रेस का शुद्ध मुनाफा 11.11% उछलकर ₹23.0 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.71% उछलकर ₹545.60 पर पहुंच गए।

ABB India । मौजूदा भाव: ₹5669.70 (+3.83%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹5713.50 के भाव पर 1.21 लाख से अधिक शेयरों की ₹69.64 करोड़ में ब्लॉक डील पर एबीबी इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.71% उछलकर ₹5772.50 पर पहुंच गए।

Saregama । मौजूदा भाव: ₹328.00 (-0.49%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सारेगामा का कंसालिटेटेड नेट प्रॉफिट ₹62.3 करोड़ से 17.7% गिरकर ₹51.3 करोड़ पर आया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 3.85% टूटकर ₹316.90 पर आ गए।

Gabriel India । मौजूदा भाव: ₹900.50 -21.45 (-2.33%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर गैब्रिएल इंडिया का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 9.0% गिरकर ₹54.7 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.82% टूटकर ₹886.70 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

Transgene Biotech । मौजूदा भाव: ₹2.08 (-7.96%)
ट्रांसजीन बायोटेक को ₹38 लाख का जुर्माने नहीं चुकाने प सेबी से प्रोहिबटरी ऑर्डर मिला और इसके एसेट फ्रीज हो गए, कारोबार ठप हो गया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 12.83% टूटकर ₹1.97 पर आ गए।