Gainers & Losers: SBI, Voda Idea, Man Industries समेत ये 10 स्टॉक्स; खास वजहों से हुई हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत

Gainers & Losers: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते एसबीआई (SBI), वोडा आइडिया (Voda Idea), मैन इंडस्ट्रीज (Man Industries) और एचबीएल इंजीनियरिंग (HBL Engineering) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 16:16
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: वैश्विक बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच आज घरेलू मार्केट में शानदार रौनक रही। हर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुए हैं। वहीं इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) आज 485.35 प्वाइंट्स यानी 0.58% की बढ़त के साथ 84,065.75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 173.60 प्वाइंट्स यानी 0.68% के उछाल के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

SBI । मौजूदा भाव: ₹1145.95 (+7.46%)
उम्मीद से बेहतर दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे पर एसबीआई के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.64% उछलकर ₹1,148 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया जिससे शेयरों को और सपोर्ट मिला। जेफरीज ने इसे बढ़ाकर ₹1300 प्रति शेयर कर दिया है।

Voda Idea । मौजूदा भाव: ₹11.58 (+4.04%)
प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला ने वोडा आइडिया के ओपन मार्केट में 4.09 करोड़ शेयर (0.03 इक्विटी) और खरीदे तो इसके भाव आज इंट्रा-डे में 4.67% उछलकर ₹11.65 पर पहुंच गए। उन्होंने 30 जनवरी को 2.21 करोड़ शेयर ₹10.95 के औसत भाव और 1 फरवरी को 1.88 करोड़ शेयर ₹11.13 के औसत भाव से खरीदे। दिसंबर 2025 तक उनके पास कंपनी के 1.94 करोड़ शेयर थे।

Shipping Corporation । मौजूदा भाव: ₹265.20 (+19.62%)
दिसंबर 2025 तिमाही में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 436% बढ़कर ₹404.97 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹266.00 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

Sterlite Tech । मौजूदा भाव: ₹142.85 (+7.85%)
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने स्टरलाइट टेक को फिर से खरीदारी की रेटिंग दी और टारगेट प्राइस ₹200 फिक्स किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.68% उछलकर एक साल के हाई ₹143.95 पर पहुंच गए।

Man Industries । मौजूदा भाव: ₹383.75 (+5.66%)
दिसंबर 2025 तिमाही में मैन इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61.3% बढ़कर ₹55 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.31% उछलकर ₹ 397.00 पर पहुंच गए।

Graphite India । मौजूदा भाव: ₹637.00 (+2.87%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ग्रेफाइट इंडिया ₹20 करोड़ के घाटे से ₹68 करोड़ के कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट में आई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.71% उछलकर ₹654.55 पर पहुंच गए।

GMM Pfaudler । मौजूदा भाव: ₹963.05 (-3.16%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जीएमएम ₹41.5 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट से ₹8 करोड़ के घाटे में आई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.05% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹944.25 पर आ गए।

HCG । मौजूदा भाव: ₹560.00 (-1.33%)
हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज (एचसीजी) के बोर्ड की 17 फरवरी को होने वाली बैठक में राइट्स इश्यू के प्रस्ताव पर फैसला होगा तो इस खुलासे पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.98% फिसलकर ₹556.30 पर आ गए।

Asian Hotels (North) । मौजूदा भाव: ₹295.00 (-1.96%)
16 वर्षों तक जुड़े रहने के बाद स्वास्थ्य कारणों से वाइस प्रेसिडेंट (प्रोजेक्ट्स) विपिन वासुदेव के इस्तीफे पर एशियन होटल्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.37% टूटकर ₹284.75 पर आ गए।

Story continues below Advertisement