Gainers & Losers: Nifty की एक्सपायरी के धुंरंधर; Ola Electric, Suzlon और Maruti Suzuki समेत इन 10 स्टॉक्स से बना पैसा

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गिरावट के साथ बंद हुए। स्टॉक्स में आज सुजलॉन (Suzlon), टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 16:10
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सफल नहीं रही तो दुनिया के अधिकतर स्टॉक मार्केट भहरा गए। घरेलू मार्केट में आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 702.68 प्वाइंट्स यानी 0.91% की गिरावट के साथ 76,847.57 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 207.95 प्वाइंट्स यानी 0.86% की फिसलन के साथ 23,842.65 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Puravankara । मौजूदा भाव: ₹215.95 (+10.77%)
मार्च तिमाही में पूर्वांकर की सेल्स सालाना आधार पर 190% बढ़कर ₹3547 करोड़ पर पहुंची तो शेयरों ने जश्न मनाया और इंट्रा-डे में 17.13% चढ़कर ₹228.35 पर पहुंच गया।

Suzlon । मौजूदा भाव: ₹45.85 (+1.21%)
मार्च 2026 तिमाही में सुजलॉन में मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग ईटीएफ की होल्डिंग 1.05% हुई तो शेयर उछल पड़े और आज इंट्रा-डे में 2.43% चढ़कर ₹46.40 पर पहुंच गए।

NITCO । मौजूदा भाव: ₹89.21 (+3.85%)
निटको अलीबाग में एक बड़ी जमीन HOABL को बेचने पर विचार कर रही है, जिससे ज्वाइंट डेवलपमेंट के जरिए ₹6,000 करोड़ तक का रेवेन्यू मिल सकता है तो शेयर इंट्रा-डे में 8.70% चढ़कर ₹93.37 पर पहुंच गए।

Dev Accelerator । मौजूदा भाव: ₹38.30 (+2.27%)
देव एक्सीलेरेटर ने अहमदाबाद के कैपिटल वन कैपंस में 1 लाख स्क्वेयर फुट में फैले 9 साल के मैनेज्ड-वर्कस्पेस कॉन्ट्रैक्ट के लिए मनुभाई एंड शाह एलएलपी के साथ ₹110 करोड़ का एग्रीमेंट किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.61% चढ़कर ₹39.55 पर पहुंच गए।

Tata Chemicals । मौजूदा भाव: ₹718.85 (+4.14%)
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट में टाटा केमिकल्स की पैरेंट कंपनी टाटा सन्स के लिस्टिंग की उम्मीदों पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 12% चढ़कर ₹773.10 पर पहुंच गए।

Maruti Suzuki India । मौजूदा भाव: ₹13078.65 (-4.61%)
एनएसई पर ₹12,980.00 के भाव पर 1 लाख से अधिक शेयरों की ₹130.42 करोड़ में ब्लॉक डील पर मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.37% टूटकर ₹12974.95 तक आ गए।

APL Apollo Tubes । मौजूदा भाव: ₹1981.05 (-4.03%)
एनएसई पर ₹2002.90 के भाव पर 6.99 लाख से अधिक शेयरों की ₹140.19 करोड़ में ब्लॉक डील पर एपीएल अपोलो ट्यूबर्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.31% टूटकर ₹1975.10 तक आ गए।.

Jyoti CNC Automation । मौजूदा भाव: ₹698.90 (-14.69%)
फ्रांस में अधिकारियों ने ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन की सब्सिडियरी हुरॉन ग्राफेनस्टाडेन SAS और उसके कुछ एंप्लॉयीज के खिलाफ जांच शुरू की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 15.53% टूटकर ₹692.00 पर आ गए। आरोप है कि यूरोपीय संघ के कानूनों का उल्लंघन करते हुए दोहरे इस्तेमाल वाली टेक्नोलॉजी से लैस कुछ मशीनों का निर्यात किया गया है।

Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹38.22 (-6.55%)
लगातार तीन कारोबारी दिनों में करीब 42% की तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.80% टूटकर ₹37.71 तक आ गए।

Story continues below Advertisement

Eicher Motors । मौजूदा भाव: ₹7053.45 (-4.96%)
एनएसई पर ₹7077.00 के भाव पर 76 हजार से अधिक शेयरों की ₹53.80 करोड़ में ब्लॉक डील पर आयशर मोटर्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.17% टूटकर ₹7037.60 तक आ गए।.