Gainers & Losers: Tata Motors CV, SAIL, BHEL, MTNL समेत ये 10 स्टॉक्स, खास वजहों से फटाफट बरसाया तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगभग फ्लैट बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते टाटा मोटर्स सीवी (Tata Motors CV), सेल (SAIL), भेल (BHEL) और एमटीएनएल (MTNL) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 16:06
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: शुरुआती उठा-पटक के बाद दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) आज 40.28 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली फिसलन के साथ 84,233.64 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 18.70 प्वाइंट्स यानी0.07% की मामूली बढ़त के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Tata Motors CV । मौजूदा भाव: ₹487.10 (+3.10%)
टाटा मोटर्स कमर्शियल वेईकल्स की इंडोनेशियाई सहायक कंपनी को अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.37% उछलकर ₹497.80 पर पहुंच गए। इसके तहत पीटी टाटा मोटर्स डिस्ट्रीब्यूशन इंडोनेशिया को 70,000 योद्धा और अल्ट्रा टी 7 गाड़ियों की सप्लाई करनी है।

Eicher Motors । मौजूदा भाव: ₹7770.00 (+6.49%)
दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों और ब्रोकरेज फर्मों के बुलिश रुख पर आयशर मोटर्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.94% उछलकर ₹7803.00 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर आयशर मोटर्स का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 21.3% बढ़कर ₹1,420 करोड़ और रेवेन्यू 23% उछलकर ₹6,114 करोड़ पर पहुंच गया। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और ₹8,800 का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।

SAIL । मौजूदा भाव: ₹162.00 (+0.62%)
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 200 लाख टन बिक्री का लक्ष्य तय किया तो जोश में शेयर इंट्रा-डे में 1.18% उछलकर एक साल के हाई ₹162.90 तक पहुंच गए। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में इसकी बिक्री 179 लाख टन हुई थी।

Siyaram Recycling । मौजूदा भाव: ₹56.69 (+4.81%)
ऊषा इंटरनेशनल से ब्रास कनेक्टर्स और इससे जुड़े कंपोनेंट्स के लिए ₹34 लाख का ऑर्डर मिला तो सियाराम रिसाइकलिंग के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.81% उछलकर ₹56.69 पर पहुंच गए। इस पर 6 महीने में काम पूरा करना है।

Avantel । मौजूदा भाव: ₹153.90 (+2.23%)
₹122 करोड़ के ऑर्डर पर अवांटेल के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.54% उछलकर ₹161.90 पर पहुंच गए। इस ऑर्डर के तहत अवांटेल बेंगलुरु की पीएसयू न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड को Ka-बैंड रेडी फुल मोशन एंटेना के साथ रेडियो फ्रीक्वेंसी बैंड "S/X-बैंड" की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर अगस्त 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Som Distilleries । मौजूदा भाव: ₹87.22 (-9.17%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सोम डिस्टलरीज का शुद्ध मुनाफा 76% गिरकर ₹4.6 करोड़ पर आया तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 11.12% टूटकर ₹85.35 पर आ गए।

HEG । मौजूदा भाव: ₹530.75 (-5.43%)
तिमाही आधार पर एचईजी का कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू दिसंबर 2025 तिमाही में 6.13% गिरकर ₹656.33 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज के इंट्रा-डे हाई ₹598.50 से 12.56% टूटकर ₹523.30 पर आ गए। एक कारोबारी दिन पहले यह ₹561.20 पर बंद हुआ था।

BHEL । मौजूदा भाव: ₹260.65 (-5.58%)
₹254 के फ्लोर प्राइस पर भेल का ऑफर फॉर सेल इश्यू खुला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.32% टूटकर ₹258.60 पर आ गए। इस इश्यू के तहत सरकार भेल में 2% (6.96 करोड़ शेयर) के अतिरिक्त ग्रीन शू ऑप्शन के साथ 3% हिस्सेदारी (10.44 करोड़ शेयर) यानी कुल 5% हिस्सेदारी हल्की कर रही है।

Ather Energy । मौजूदा भाव: ₹716.60 (-1.44%)
एक ब्लॉक डील में 32.79 लाख शेयरों की बिक्री पर एथर एनर्जी के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.17% टूटकर ₹711.35 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

MTNL । मौजूदा भाव: ₹32.66 (-1.48%)
महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) छह बैंकों के ₹9,115.65 करोड़ के मूलधन और ब्याज का पेमेंट करने में डिफॉल्ट की तो इसके शेयरों को झटका लगा और आज इंट्रा-डे में 1.60% टूटकर ₹32.62 पर आ गए। इस पर कुल वित्तीय देनदारी ₹36,026 करोड़ की है जिसमें से ₹9116 करोड़ का बैंक लोन, ₹24,071 करोड़ का एसजी बॉन्ड और ₹2839 करोड़ का एसजी बॉन्ड के ब्याज की अदायगी के लिए डीओटी से लिया गया लोन शामिल है।