Gainers & Losers: Sensex की एक्सपायरी के सिकंदर; Indian Bank, CAMS और Eternal समेत इन 10 स्टॉक्स का धमाल

Gainers & Losers: लगातार तीन कारोबारी दिनों के बाद आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते वारी रिन्यूएबल (Waaree Renewable), इंडियन बैंक (Indian Bank), सीएएमएस (CAMS) और जोमैटो (Zomato) की एटर्नल (Eternal) समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 16:11
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज मार्केट संभला। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 397.74 प्वाइंट्स यानी 0.49% की बढ़त के साथ 82,307.37 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 132.40 प्वाइंट्स यानी 0.53% के उछाल के साथ 25,289.90 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Oracle Financial । मौजूदा भाव: ₹7919.95 (+3.15%)
चार तिमाहियों में पहली बार ओरेकल फाइनेंशियल की रेवेन्यू दोहरे अंकों में बढ़ी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.32% उछलकर ₹8010.00 पर पहुंच गए। दिसंबर 2025 तिमाही में ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹1,966 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर इसमें 10% की तेजी आई।

Indian Bank । मौजूदा भाव: ₹897.00 (+5.66%)
दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर इंडियन बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.03% उछलकर एक साल के हाई ₹908.60 पर पहुंच गए। दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक​ का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.33% बढ़कर ₹3,061.48 करोड़ हो गया है। इंडियन बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है और तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 2.60% से 2.23% और नेट एनपीए 0.16% से 0.15% रह गया।

Ujjivan Small Finance Bank । मौजूदा भाव: ₹62.02 (+7.38%)
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 28-30 जनवरी के बीच यूएई में इंवेस्टर रोडशो का खुलासा किया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 8.29% उछलकर एक साल के हाई ₹62.55 पर पहुंच गए। इसमें कंपनी अबूधाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी और सात अन्य इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के साथ चर्चा करेगी।

Waaree Renewable । मौजूदा भाव: ₹902.40 (+3.80%)
दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा तो वारी रिन्यूएबल टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.77% उछलकर ₹936.95 पर पहुंच गए। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ₹53.48 करोड़ से बढ़कर ₹120.19 करोड़ पर पहुंच गया।

Rallis India । मौजूदा भाव: ₹271.10 (+15.39%)
दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे पर ब्रोकरेज फर्म HSBC ने रैलिस इंडिया की रेटिंग बढ़ाकर खरीदारी और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹300 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 19.49% उछलकर ₹280.75 पर पहुंच गए।

CAMS । मौजूदा भाव: ₹711.40 (+1.52%)
दिसंबर 2025 तिमाही के धमाकेदार नतीजे और डिविडेंड के ऐलान पर कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS) के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.92% उछलकर ₹742.25 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 9.9% बढ़कर ₹125.5 करोड़ पर पहुंच गया और कंपनी ने हर शेयर पर ₹3.5 के डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 30 जनवरी है।

PNB Housing । मौजूदा भाव: ₹859.00 (-7.78%)
दिसंबर 2025 तिमाही में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) तिमाही आधार पर 4 बेसिस प्वाइंट घटकर 3.63% पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10% टूटकर ₹838.35 पर आ गए।

EPack Prefab Tech । मौजूदा भाव: ₹205.30 (-10.00%)
दिसंबर 2025 तिमाही में ईपैक प्रीफैब टेक का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 25% और नेट प्रॉफिट 43% फिसला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10% टूटकर ₹205.30 पर आ गए और इसी पर यह बंद भी हुआ। इसके ₹204 के शेयर 1 अक्टूबर 2025 को लिस्ट हुए थे।

Eternal । मौजूदा भाव: ₹276.00 (-2.61%)
डायरेक्टर, एमडी और सीईओ दीपिंदर गोयल के 1 फरवरी से प्रभावी इस्तीफे पर एटर्नल के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.96% टूटकर ₹275.00 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

TTK Healthcare । मौजूदा भाव: ₹988.90 (-1.15%)
दिसंबर 2025 तिमाही में टीटीके हेल्थकेयर का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.13% फिसलकर ₹10.50 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.94% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹961.00 पर आ गए।