Gainers & Losers: 20% का फटाफट रिटर्न; खास वजहों से Meesho, JK Tyre और Wipro समेत इन 10 स्टॉक्स में तेज हलचल

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। स्टॉक्स में आज विप्रो (Wipro), मीशो (Meesho), इंडियन ऑयल (Indian Oil) और इंडिगो (Indigo) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 16:18
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: अमेरिका-ईरान के बीच गहराती जंग और कच्चे तेल में उबाल के बीच वैश्विक मार्केट में आज भी हाहाकार मचा रहा। आज सेंसेक्स (Sensex) 1352.74 प्वाइंट्स यानी 1.71% की गिरावट के साथ 77,566.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 422.40 प्वाइंट्स यानी 1.73% की फिसलन के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में तो सेंसेक्स 2494 अंक यानी 3% से अधिक फिसल गया तो निफ्टी 50 गिरकर 23,700 के नीचे आ गया था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Infosys । मौजूदा भाव: ₹1314.35 (+0.47%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹1293.50 के भाव पर 2.35 लाख से अधिक शेयरों की ₹30.43 करोड़ में ब्लॉक डील पर इंफोसिस के शेयर आज इंट्रा-डे में 0.69% उछलकर ₹1317.25 पर पहुंच गए।

Dee Development Engineers । मौजूदा भाव: ₹297.75 (+6.91%)
डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स ने फरवरी के आखिरी में ₹1913.16 करोड़ के ऑर्डर बुक की जानकारी दी जिसमें से अधिकतर पावर और ऑयल एंड गैस सेगमेंट के हैं तो इसके शेयर चहक उठे और आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर ₹306.35 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

R Systems । मौजूदा भाव: ₹299.350 (+16.00%)
आर सिस्टम्स ने हर शेयर पर ₹6 के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 12 मार्च फिक्स की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹309.65 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

Supreme Petrochem । मौजूदा भाव: ₹690.50 (+3.39%)
सुप्रीम पेट्रोकेम ने अमदोशी में स्थित प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग का अधिकतर काम फिर से शुरू किया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 4.29% उछलकर ₹696.50 पर पहुंच गए। यहां डिजाइन कैपेसिटी का 65% चालू हो चुका है।

Wipro । मौजूदा भाव: ₹198.60 (+1.59%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹197.44 के भाव पर 40 लाख से अधिक शेयरों की ब्लॉक डील पर विप्रो के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.92% उछलकर ₹199.25 पर पहुंच गए।

Meesho । मौजूदा भाव: ₹143.20 (-9.99%)
एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए करीब ₹1,500 करोड़ के टैक्स डिमांड नोटिस और लॉक इन पीरियड खत्म होने से 2% इक्विटी के ट्रेड-फ्री होने पर मीशो के शेयरों को दोहरा झटका लगा और आज इंट्रा-डे में यह 10% टूटकर ₹143.20 के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ।

PG Electroplast । मौजूदा भाव: ₹522.45 (-14.07%)
पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग के चलते एलपीजी एलोकेशन कम हुआ तो पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर आज इंट्रा-डे में 15% टूटकर ₹516.80 पर आ गए।

Indian Oil । मौजूदा भाव: ₹161.35 (-4.30%)
कच्चे तेल उछलकर प्रति बैरल $120 के करीब पहुंचा तो तेल बेचने वाली कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए और इंडियन ऑयल इंट्रा-डे में 7.30% टूटकर ₹156.30 तक आ गया।

IndiGo (Interglobe Avaiation) । मौजूदा भाव: ₹4236.00 (-3.83%)
कच्चे तेल में जोरदार उछाल के चलते इंडिगो के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.38% टूटकर ₹4035.65 तक आ गए।

Story continues below Advertisement

JK Tyre । मौजूदा भाव: ₹427.65 (-5.45%)
कच्चे तेल में तेजी ने टायर कंपनियों के शेयर तोड़ दिए और जेके टायर के शेयर तो इंट्रा-डे में 8.64% फिसलकर ₹413.20 तक आ गए। टायर इंडस्ट्री के कच्चे माल के बास्केट में क्रूड डेरिवेटिव्स की करीब 45% हिस्सेदारी होती है।