Gainers & Losers: Yes Bank, TCS और HAL समेत ये 10 स्टॉक्स, खास वजहों से रही 20% तक की उठा-पटक

Gainers & Losers: लगातार दो दिनों की ताबड़तोड़ तेजी के बाद सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज हल्की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते यस बैंक (Yes Bank), टीसीएस (TCS), एचएएल (HAL) और ग्रीनप्लाई (Greenply) समेत इन 10 स्टॉक्स में 20% तक की उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 16:09
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: आईटी सेक्टर में मचे कोहराम पर मार्केट में लगातार दो दिनों की तेजी आज थम गई। आज सेंसेक्स (Sensex) 78.56 प्वाइंट्स यानी 0.09% के मामूली उछाल के साथ 83,817.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 48.45 प्वाइंट्स यानी 0.19% की हल्की बढ़त के साथ 25,776.00 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Mahindra & Mahindra (M&M)। मौजूदा भाव: ₹3575.55 (+1.35%)
महिंद्रा एंड महिंद्रा को इंडोनेशिया की सरकारी कंपनी Agrinas Pangan Nusantara को इस साल स्कॉर्पियो पिक-अप लाइव कमर्शियल वेईकल्स की 35,000 यूनिट की सप्लाई का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.58% उछलकर ₹3619.00 पर पहुंच गए। यह कंपनी के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर है और वित्त वर्ष 2025 के टोटल एक्सपोर्ट वॉल्यूम से भी अधिक है।

Sigachi Industries । मौजूदा भाव: ₹23.70 (+14.94%)
पिछले साल सिगाची इंडस्ट्रीज की एक फैक्ट्री में हुए भारी धमाके में करीब 40 की मौत हो गई थी और अब इस मामले में कंपनी के सीमडी अमित राज सिंहा को तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिली तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹24.74 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

Lloyds Metals । मौजूदा भाव: ₹1284.15 (+9.97%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर लॉयड्स मेटल का शुद्ध मुनाफा 180% बढ़कर ₹1,089.56 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 13.78% उछलकर ₹1328.70 पर पहुंच गए।

Yes Bank । मौजूदा भाव: ₹21.54 (+1.03%)
यस बैंक के अगले एमडी और सीईओ के तौर पर विनय मुरलीधर टोंसे (Vinay Muralidhar Tonse) के नाम पर आरबीआई की मुहर पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.45% उछलकर ₹21.63 पर पहुंच गए। विनय इससे पहले 30 नवंबर 2025 तक एसबीआई में एमडी (रिटेल बिजनेस एंड ऑपरेशंस) के तौर पर काम कर चुके थे।

Sheela Foam । मौजूदा भाव: ₹600.80 (+14.53%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर शीला फोम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 212.9% उछलकर ₹52.57 करोड़ और रेवेन्यू 11.1% बढ़कर ₹1,074.4 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹629.50 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। दिसंबर 2019 में लिस्टिंग के बाद से यह इसके शेयरों के लिए एक दिन में सबसे ऊंची छलांग रही।

TeamLease Services । मौजूदा भाव: ₹1503.45 (+5.32%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टीमलीज सर्विसेज का शुद्ध मुनाफा 50% बढ़कर ₹42 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 12.01% उछलकर ₹1599.00 पर पहुंच गए।

HAL । मौजूदा भाव: ₹4216.95 (-5.70%)
पहली बार देश के किसी अहम मिलिट्री प्रोजेक्ट में हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नहीं शामिल होने की मीडिया रिपोर्ट्स पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.31% टूटकर ₹4100.15 पर आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह देश के पांचवी-पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट या एडवांस्ड मीडियम कोम्बाट एयरक्राफ्ट (AMCA) को डेवलप करने की रेस में नहीं है।

TCS (Tata Consultancy Services) । मौजूदा भाव: ₹2999.80 (-6.95%)
एंथ्रॉपिक ने नया वर्कप्लेस प्रोडक्टिविटी और ऑटोमेशन टूल्स लॉन्च किया तो आईटी शेयरों में हाहाकार मच गया और देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर तो इंट्रा-डे में 7.35% टूटकर ₹2986.85 पर आ गए। इंफोसिस के बाद यह सेंसेक्स का दूसरा सबसे बड़ा लूजर रहा।

Greenply Industries । मौजूदा भाव: ₹223.25 (-5.32%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 41% गिरकर ₹14.4 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.60% फिसलकर ₹221.50 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

Prakash Woollen । मौजूदा भाव: ₹24.50 (-1.84%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर प्रकाश वुलेन एंड सिंथेटिक मिल्स का रेवेन्यू ₹57.07 करोड़ से गिरकर ₹51.09 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.65% टूटकर ₹24.05 पर आ गए।