Gainers & Losers: शुरुआती उठा-पटक से उबरते हुए आज सेंसेक्स (Sensex) 567.99 प्वाइंट्स यानी 0.75% के उछाल के साथ 76,070.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 172.35 प्वाइंट्स यानी 0.74% की बढ़त के साथ 23,581.15 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Eternal (Zomato) । मौजूदा भाव: ₹234.70 (+5.70%)
जोमैटो की पैरेंट कंपनी का टारगेट प्राइस जेएम फाइनेंशियल ने ₹400 पर बनाए रखा तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 6.37% उछलकर ₹236.20 पर पहुंच गए। जोमैटो को गैस की सप्लाई से जुड़ी चिंताओं को लेकर ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसे काफी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है और अगर इस तिमाही के आखिरी हफ्तों में 25% ऑर्डर्स को झटका भी लगता है तो एनओवी यानी नेट ऑर्डर वैल्यू 15% की रफ्तार से बढ़ सकता है।
Tata Power । मौजूदा भाव: ₹400.80 (+2.66%)
APTEL (अपीलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी) ने पैरेलल लाइसेंस मामले में BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) की अर्जी को खारिज किया और टाटा पावर के पक्ष में फैसला सुनाया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.04% उछलकर ₹402.25 पर पहुंच गए।
Dhampur Sugar Mills । मौजूदा भाव: ₹119.00 (+2.81%)
फूड मिनिस्ट्री ने 2025-26 मार्केटिंग ईयर (अक्टूबर-सितंबर) के लिए 87,587 टन चीनी के एक्स्ट्रा एक्सपोर्ट कोटा को मंजूरी तो शुगर स्टॉक्स चहक उठे और धामपुर शुगर मिल्स इंट्रा-डे में 4.15% चढ़कर ₹120.55 तक पहुंच गया।
MOIL । मौजूदा भाव: ₹297.80 (+19.98%)
एमओआईएल ने मार्च 2025 तिमाही में 9 लाख टन मैंगनीज के प्रोडक्शन का लक्ष्य तय किया जो दिसंबर 2025 तिमाही के प्रोडक्शन का लगभग दोगुना है तो शेयर चमक उठे। इस कारण इसके शेयर आज एक साल के निचले स्तर ₹242.65 से तेजी से 22.73% रिकवर होकर ₹297.80 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए और इसी अपर सर्किट पर यह बंद भी हुआ।
PFC । मौजूदा भाव: ₹417.80 (+2.78%)
पावर सेक्टर की वित्तीय जरूरतों को सपोर्ट करने के लिए पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ₹1.6 लाख करोड़ की कर्ज योजना को मंजूरी दी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.19% उछलकर ₹419.45 पर पहुंच गए।
Urban Company । मौजूदा भाव: ₹109.85 (-3.09%)
94.09 करोड़ शेयरों का छह महीने का लॉक-इन खत्म होने और ₹385.17 करोड़ के करीब 3.5 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील पर अर्बन कंपनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.34% टूटकर ₹107.30 तक आ गए।
Indian Oil । मौजूदा भाव: ₹146.65 (-1.71%)
HPCL । मौजूदा भाव: ₹346.20 (-2.36%)
BPCL । मौजूदा भाव: ₹299.90 (-1.66%)
ब्रोकरेज फर्म कोटक ने कच्चे तेल की ऊंची कीमतें के चलते टारगेट प्राइस में कटौती की तो इंडियन ऑयल के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.51% टूटकर ₹145.45 , बीपीसीएल के शेयर 2.21% फिसलकर ₹298.20 और एचपीसीएल के शेयर 4.03% गिरकर ₹340.25 तक आ गए। ब्रोकरेज फर्म ने इन तीनों की सेल रेटिंग बरकरार रखी है और इंडियन ऑयल का टारगेट प्राइस ₹125 से घटाकर ₹100, एचपीसीएल का ₹335 से घटाकर ₹235 और बीपीसीएल का ₹300 से कम करके ₹240 कर दिया है।
Redington । मौजूदा भाव: ₹228.70 (-1.80%)
ईरान-अमेरिका जंग के चलते गल्फ रीजन प्रभावित होने पर रेडिंगटन के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.09% टूटकर ₹221.05 तक आ गए। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी रेडिंगटन गल्फ एफजेडई ने बताया है कि ईरान और अमेरिका-इजरायल की लड़ाई के चलते इस इलाके में कारोबार सीमित तरीके से संचालित किया जा रहा है।