HDFC Bank के शेयर के लिए ब्रोकरेज ने बढ़ाई रेटिंग, कहा- गिरावट की संभावना सीमित

HDFC Bank Share Price: लेटेस्ट अपग्रेड बैंक की हालिया खराब परफॉर्मेंस और शेयर प्राइस में करेक्शन के बाद आया है। इस स्टॉक पर कवरेज करने वाले 47 एनालिस्ट्स में से 45 ने 'बाय' रेटिंग दी है। शेयर 2 सप्ताह में 9% गिरा है

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 15:50
Story continues below Advertisement
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने HDFC Bank के शेयर के लिए रेटिंग को 'ऐड' से बढ़ाकर 'बाय' कर दिया है। ब्रोकरेज को शेयर में सीमित गिरावट की गुंजाइश दिख रही है।

कोटक ने इस शेयर के लिए प्राइस टारगेट ₹1050 प्रति शेयर रखा है। यह क्लोजिंग प्राइस से 25% ज्यादा है।

लेटेस्ट अपग्रेड बैंक की हालिया खराब परफॉर्मेंस और शेयर प्राइस में करेक्शन के बाद आया है। इससे कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले इसका वैल्यूएशन डिस्काउंट बढ़ गया है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि HDFC Bank का बिजनेस मॉडल और लोन बुक बड़े लेंडर्स के मुकाबले लगभग एक जैसे हैं। लेकिन बैंक की लायबिलिटी-साइड की दिक्कतें कम मल्टीपल को सही ठहराती हैं।

ब्रोकरेज के मुताबिक, मौजूदा लेवल पर शेयर में गिरावट की संभावना काफी सीमित है। लेकिन बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लायबिलिटी फ्रैंचाइज में सुधार स्पष्ट रूप से दिखना जरूरी है।

HDFC Bank पर कवरेज करने वाले 47 एनालिस्ट्स में से 45 ने 'बाय' रेटिंग दी है। दो ने 'होल्ड' रेटिंग दी है। शेयर में 9 मार्च को दिन में करीब 4% तक की गिरावट आई। बाद में यह 2% गिरावट के साथ बंद हुआ।

बैंक का मार्केट कैप ₹13 लाख करोड़ के करीब है। शेयर 2 सप्ताह में 9% गिरा है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई ₹1020.35 और एडजस्टेड लो ₹823 है।

HDFC Bank का दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹76751.16 करोड़ रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा ₹18653.75 करोड़ दर्ज किया गया।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹300517 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 67347.36 करोड़ रहा।