हर एक शेयर पर ₹7.50 का डिविडेंड, 23 मार्च रिकॉर्ड डेट; एक साल में मिला 60% रिटर्न

India Glycols Dividend: यह एक ग्रीन केमिकल कंपनी है। यह ग्लाइकोल्स, ग्लाइकोल ईथर्स, एसीटेट्स, बायो-पॉलीमर्स, नेचुरल गम्स जैसे केमिकल्स की पेशकश करती है। साथ ही अल्कोहल सेक्टर में भी है। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है

अपडेटेड Mar 21, 2026 पर 13:51
Story continues below Advertisement
India Glycols Ltd वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹7.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 23 मार्च है।

इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

इस डिविडेंड की घोषणा 17 मार्च को की गई थी। घोषणा के 30 दिनों के अंदर डिविडेंड का पेमेंट शेयरहोल्डर्स को कर दिया जाएगा।

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू ₹5 है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की कीमत अभी BSE पर ₹875.40 है।

यह एक ग्रीन केमिकल कंपनी है। यह ग्लाइकोल्स, ग्लाइकोल ईथर्स, एसीटेट्स, बायो-पॉलीमर्स, नेचुरल गम्स जैसे केमिकल्स की पेशकश करती है।

कंपनी पोटेबल अल्कोहल सेक्टर में भी है। यह सोलमेट, सिंगल रिजर्व, अमेजिंग, जुंबा, बीच हाउस, बंटी ब्रांड्स के तहत व्हिस्की, वोदका, रम की पेशकश करती है।

India Glycols का मार्केट कैप ₹5800 करोड़ से ज्यादा है। शेयर एक साल में लगभग 60% चढ़ा है। 3 महीनों में 17% नीचे आया है।

BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई ₹1,222.85 और एडजस्टेड लो ₹502.50 है। दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.63% हिस्सेदारी थी।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में India Glycols का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹2,551 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा ₹65.26 करोड़ रहा।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹9,037.82 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹180.38 करोड़ दर्ज किया गया।

Story continues below Advertisement