Stock Split: 5 छोटे टुकड़ों में बंटेगा ये शेयर, 17 जुलाई रिकॉर्ड डेट; 3 महीने में मिला 11% रिटर्न

Stock Split: इंडियन टोनर्स एंड डेवलपर्स के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 267.85 रुपये है। शेयर 3 महीनों में 11 प्रतिशत चढ़ा है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 7.62 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jun 21, 2026 पर 12:18
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्पेशिएलिटी केमिकल्स सेक्टर की कंपनी इंडियन टोनर्स एंड डेवलपर्स लिमिटेड का स्टॉक, स्प्लिट होने वाला है।
स्पेशिएलिटी केमिकल्स सेक्टर की कंपनी इंडियन टोनर्स एंड डेवलपर्स लिमिटेड का स्टॉक, स्प्लिट होने वाला है।

इस कॉरपोरेट एक्शन के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा।

रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, उनके स्टॉक स्प्लिट हो जाएंगे।

इंडियन टोनर्स एंड डेवलपर्स के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 267.85 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 278 करोड़ रुपये है।

शेयर 3 महीनों में 11 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 282 रुपये और एडजस्टेड लो 215.40 रुपये है।

सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। अपर प्राइस बैंड 321.40 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 214.30 रुपये है।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 45.74 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 7.62 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2026 के दोरान स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 165.81 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 27.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)