स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 14 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 15 मई है।
इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
डिविडेंड का पेमेंट 9 जून को या उससे पहले कर दिया जाएगा। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है।
Nuvama Wealth Management का शेयर 14 मई को BSE पर 1484.20 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 27000 करोड़ रुपये है।
कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.13 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक महीने में 14 प्रतिशत चढ़ा है।
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, Edelweiss Financial Services से डीमर्ज यानि कि अलग हुई एंटिटी है। इसका पुराना नाम Edelweiss Securities था।
डीमर्ज होने के बाद नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट के शेयर 26 सितंबर 2023 को BSE और NSE पर लिस्ट हुए।
कंपनी, वेल्थ मैनेजमेंट, एसेट मैनेजमेंट और कैपिटल मार्केट सर्विसेज की पेशकश करती है। क्लाइंट्स में समृद्ध, हाई नेट वर्थ वाले व्यक्ति, अल्ट्रा हाई नेट वर्थ वाले व्यक्ति, पारिवारिक कार्यालय, कॉरपोरेट और इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स शामिल हैं।
कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 172.14 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 19.11 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,185.95 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 567.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
Story continues below Advertisement