Get App

Pearl Global Industries का शेयर बना रॉकेट, Q2 नतीजों और डिविडेंड के ऐलान के बाद 15% तक भागा

Pearl Global Industries Share Price: शेयर की फेस वैल्यू ₹5 है। 11 नवंबर को कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 25.5% बढ़ गया

Ritika Singh
अपडेटेड Nov 12, 2025 पर 13:20
Pearl Global Industries का शेयर बना रॉकेट, Q2 नतीजों और डिविडेंड के ऐलान के बाद 15% तक भागा

11 नवंबर को कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। साथ ही वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹6 प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की थी। रिकॉर्ड डेट 17 नवंबर 2025 है।

रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

डिविडेंड का पेमेंट घोषणा के 30 दिनों के अंदर किया जाएगा। Pearl Global Industries के शेयर की फेस वैल्यू ₹5 है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.75% हिस्सेदारी थी।

शेयर 2 साल में 150%, 6 महीनों में करीब 50% और एक सप्ताह में 24% चढ़ा है। कंपनी का सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 25.5% बढ़कर ₹73.3 करोड़ हो गया।

एक साल पहले मुनाफा ₹58.4 करोड़ था। रेवेन्यू 9.2% बढ़कर ₹1312.9 करोड़, EBITDA 24.1% बढ़कर ₹120.6 करोड़ हो गया। मार्जिन बढ़कर 9.2% हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें