Get App

Mobikwik Q2 Results: कंपनी लगातार चौथी तिमाही मुनाफे में, रेवेन्यू 9% बढ़ा; शेयर 9% तक उछला

Mobikwik Q2 Results: सितंबर 2026 तिमाही के दौरान मोबिक्विक के प्लेटफॉर्म की GMV सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़ गई। कंज्यूमर पेमेंट GMV 27 प्रतिशत बढ़कर 46,375 करोड़ रुपये हो गई। मोबिक्विक दिसंबर 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी

Ritika Singhअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 3:06 PM
Mobikwik Q2 Results: कंपनी लगातार चौथी तिमाही मुनाफे में, रेवेन्यू 9% बढ़ा; शेयर 9% तक उछला
Mobikwik में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 25.21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

डिजिटल पेमेंट्स फर्म 'वन मोबिक्विक सिस्टम्स' को जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में 11.83 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले कंपनी 28.61 करोड़ रुपये के घाटे में थी। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 295.70 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 तिमाही के 270.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.4 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी को मोबिक्विक के नाम से भी जाना जाता है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 280 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 285.7 करोड़ रुपये के थे। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 15.7 करोड़ रुपये रही। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने 15.7 करोड़ रुपये का EBITDA लॉस देखा था। मोबिक्विक में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 25.21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सितंबर 2026 तिमाही के दौरान मोबिक्विक के प्लेटफॉर्म की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 59,677 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह आंकड़ा 44,114 करोड़ रुपये था। कंज्यूमर पेमेंट GMV 27 प्रतिशत बढ़कर 46,375 करोड़ रुपये हो गई। मर्चेंट पेमेंट से रेवेन्यू 150 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पेमेंट बिजनेस में ग्रॉस मार्जिन बढ़कर 38.2 प्रतिशत हो गया। फाइनेंशियल सर्विसेज से ग्रॉस प्रॉफिट एक साल पहले की सितंबर तिमाही के 25.6 करोड़ रुपये से दोगुने से भी अधिक बढ़कर 57.1 करोड़ रुपये हो गया।

FY27 की पहली छमाही में कैसा रहा बिजनेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें