Get App

Dividend Stock: हर शेयर पर मिलेगा ₹5 का अंतरिम डिविडेंड, 23 फरवरी है रिकॉर्ड डेट

PI Industries Dividend: शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 46200 करोड़ रुपये है। दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,269.60 करोड़ रुपये रहा। यह कंपनी BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है

Ritika Singh
अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 13:20
Dividend Stock: हर शेयर पर मिलेगा ₹5 का अंतरिम डिविडेंड, 23 फरवरी है रिकॉर्ड डेट

इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

​इस डिविडेंड की घोषणा 12 फरवरी को हुई थी। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 6 रुपये का अंतरिम और 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। BSE पर वर्तमान कीमत 3045.75 रुपये है। यह कंपनी BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है।

PI Industries का मार्केट कैप 46200 करोड़ रुपये है। शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत गिरा है।

3 महीने में शेयर 11 प्रतिशत नीचे आया है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 4329 रुपये और एडजस्टेड लो 2952.05 रुपये है।

कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,269.60 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 281.60 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान PI Industries का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 7,571.20 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1,866.50 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें