Polycab India में 6 दिन बाद लौटी तेजी, Q3 नतीजों के बाद शेयर 4% उछला; ब्रोकरेज को क्या उम्मीद

Polycab India Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफा काफी हद तक उम्मीदों के मुताबिक रहा। कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि ग्रोथ की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। पॉलीकैब इंडिया अप्रैल 2019 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 15:32
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वायर और केबल बनाने वाली पॉलीकैब इंडिया के शेयरों में 19 जनवरी को दिन में 4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर कीमत 7437 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 7415 रुपये पर बंद हुआ।
वायर और केबल बनाने वाली पॉलीकैब इंडिया के शेयरों में 19 जनवरी को दिन में 4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर कीमत 7437 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 7415 रुपये पर बंद हुआ।

इसके साथ ही शेयर में 6 ट्रेडिंग सेशंस से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। शुक्रवार, 16 जनवरी को कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

तिमाही के दौरान पॉलीकैब इंडिया का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़ा। इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

मुनाफा काफी हद तक उम्मीदों के मुताबिक रहा। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 110 बेसिस पॉइंट्स घट गया। कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि ग्रोथ की रफ्तार मजबूत बनी हुई है।

पॉलीकैब इंडिया अप्रैल 2019 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका 1,345.26 करोड़ रुपये का IPO 51.88 गुना भरा था। कंपनी का मार्केट कैप 1.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

ब्रोकरेज Citi ने इस शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई है। टारगेट प्राइस बढ़ाकर 9500 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। जेफरीज ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 9225 रुपये का टारगेट दिया है।

मॉर्गन स्टेनली ने 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 9373 रुपये प्रति शेयर रखा है। पॉलीकैब इंडिया का शेयर 2 साल में 68 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी में प्रमोटर्स के पास 61.52 प्रतिशत हिस्सेदारी है।