SAIL का शेयर देख सकता है 16% तक गिरावट! नुवामा ने घटाई रेटिंग, प्राइस टारगेट 25% किया कम

SAIL Share Price: नुवामा ने डाउनग्रेड के पीछे SAIL का रिटर्न रेशियो खराब रहने के अनुमानों का भी हवाला दिया। दिसंबर तिमाही में SAIL का EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 30% कम रहने का अनुमान है। SAIL को कवर करने वाले 30 एनालिस्ट में से 14 ने स्टॉक के लिए "सेल" रेटिंग दी है

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 16:05
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानि कि SAIL के शेयर को ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने डाउनग्रेड कर दिया है। साथ ही प्राइस टारगेट को भी कम कर दिया है। शेयर में 18 दिसंबर को गिरावट है।
सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानि कि SAIL के शेयर को ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने डाउनग्रेड कर दिया है। साथ ही प्राइस टारगेट को भी कम कर दिया है। शेयर में 18 दिसंबर को गिरावट है।

BSE पर दिन में शेयर 2.7% तक टूटकर ₹126.75 के लो तक गया। बाद में ₹127.15 पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप ₹52500 करोड़ से ज्यादा है।

नुवामा ने SAIL के शेयर के लिए रेटिंग को "होल्ड" से घटाकर "रिड्यूस" कर दिया है। प्राइस टारगेट को ₹141 से 25% घटाकर ₹106 प्रति शेयर कर दिया है। नया टारगेट शेयर के बंद भाव से 16.6% कम है।

नुवामा ने स्टील की कम कीमतों को ध्यान में रखते हुए SAIL के EBITDA अनुमानों में वित्त वर्ष 2026 के लिए 17%, 2027 के लिए 13% और 2028 के लिए 13% की कटौती की है।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि दिसंबर 2025 तिमाही में SAIL का EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 30% कम रहेगा। मौजूदा कीमत पर, SAIL के शेयर वित्त वर्ष 2027 और 2028 के अनुमानित एंटरप्राइज वैल्यू टू EBITDA के 6.9 गुना पर ट्रेड कर रहे हैं। इस वैल्यूएशन को नुवामा महंगा मानती है।

नुवामा ने डाउनग्रेड के पीछे SAIL का रिटर्न रेशियो खराब रहने के अनुमानों का भी हवाला दिया। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी इस वित्त वर्ष 3.2%, वित्त वर्ष 2027 में 6.4% और वित्त वर्ष 2028 में 6.5% रहेगा।

SAIL को कवर करने वाले 30 एनालिस्ट में से 14 ने स्टॉक के लिए "सेल" रेटिंग दी है। 12 ने "होल्ड" और 4 ने "बाय" रेटिंग दी है। SAIL में सरकार के पास 65% हिस्सेदारी है।

सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹26703.94 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹426.79 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू ₹102478.19 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹2147.96 करोड़ दर्ज किया गया।