Bandhan Bank में SBI MF खरीदेगा 10% तक हिस्सा, RBI ने दी मंजूरी

Bandhan Bank Share Price: दिसंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास बंधन बैंक में लगभग 40% आउटस्टैंडिंग इक्विटी थी। म्यूचुअल फंड्स के पास कुल मिलाकर बैंक का 11.79% हिस्सा था। बंधन बैंक के शेयर में 26 फरवरी को तेजी है

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 15:15
Story continues below Advertisement
SBI म्यूचुअल फंड को बंधन बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए RBI से मंजूरी मिल गई है। एक्सचेंज फाइलिंग में बैंक ने कहा कि यह मंजूरी RBI ने 25 फरवरी के अपने लेटर के जरिए दी।

यह मंजूरी बैंकिंग, फॉरेन एक्सचेंज और सिक्योरिटीज रेगुलेशंस के पालन पर निर्भर है। अगर SBI MF एक साल के अंदर तय हिस्सेदारी का ज्यादातर हिस्सा नहीं खरीदता है, तो यह मंजूरी खत्म हो जाएगी।

RBI ने साफ किया कि फंड की कुल होल्डिंग किसी भी समय 9.99% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही अगर हिस्सेदारी 5% से कम हो जाती है, तो SBI MF को इसे वापस 5% या ज्यादा करने के लिए RBI से नई मंजूरी लेनी होगी।

BSE शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, दिसंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास बंधन बैंक में लगभग 40% आउटस्टैंडिंग इक्विटी थी। वहीं म्यूचुअल फंड्स के पास कुल मिलाकर बैंक का 11.79% हिस्सा था।

इंडीविजुअल म्यूचुअल फंड स्कीम्स में SBI बैलेंस्ड एडवांटेज फंड के पास दिसंबर 2025 तक बंधन बैंक में 3.45% हिस्सेदारी थी।

बंधन बैंक के शेयर में 26 फरवरी को तेजी है। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 4% तक उछलकर ₹190.20 के हाई तक गया। बाद में लगभग 2% बढ़त के साथ ₹186.10 पर सेटल हुआ।

बैंक का मार्केट कैप ₹30000 करोड़ के करीब है। शेयर एक साल में 37% और एक महीने में 24% चढ़ा है। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है।

दिसंबर 2025 तिमाही में बंधन बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 51.6% घटकर ₹205.6 करोड़ रह गया। शुद्ध ब्याज आय एक साल पहले से 4.5% कम होकर ₹2,689 करोड़ रही।