Share Market: आखिरी 1 घंटे में पलटी बाजी! सेंसेक्स 938 अंक उछला, निवेशकों ने ₹75,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने आज 16 मार्च को शानदार वापसी की। आखिरी घंटे में दिखी भारी खरीदारी के दम दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी 23,400 के पार पहुंच गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 938 अंक या 1.26 फीसदी उछलकर 75,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 258 अंक या 1.11 फीसदी की छलांग लगाकर 23,408 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 16:42
Story continues below Advertisement
Share Market Today: लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने आज 16 मार्च को शानदार वापसी की। आखिरी घंटे में दिखी भारी खरीदारी के दम दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी 23,400 के पार पहुंच गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 938 अंक या 1.26 फीसदी उछलकर 75,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 258 अंक या 1.11 फीसदी की छलांग लगाकर 23,408 के स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में आज भी गिरावट जारी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी तक टूट गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी गिर गया।

सेक्टोरल मोर्चे पर भी मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला। जहां एक ओर ऑटो, बैंक, FMCG और मेटल इंडेक्स 0.3 फीसदी से लेकर 1 फीसदी तक की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर मीडिया, ऑयल एंड गैस, फार्मा, रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी से लेकर 2.7 तक की गिरावट देखने को मिली।

निवेशकों ने ₹75,000 करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 430.57 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 429.82 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 75,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 75,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में 4.22 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद ट्रेंट (Trent), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और इटरनल (Eternal) के शेयर 2.80 फीसदी से लेकर 3.01 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) का शेयर 2.32 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, सन फार्मा (Sun Pharma), पावरग्रिड (Power Grid), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 0.59 फीसदी से लेकर 1.25 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,537 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,537 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,509 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,860 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 168 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 81 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 907 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।