Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 11 मार्च को एक बार फिर भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी अपने 11 महीने के निचले स्तर के पास बंद हुए। चौतरफा बिकवाली से निफ्टी कारोबार के दौरान 23,850 से नीचे चला गया। ग्लोबल बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार कमजोर शुरुआत के साथ खुला और जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, गिरावट और बढ़ती गई।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72 प्रतिशत गिरकर 76,863.71 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 394.75 अंक या 1.63 प्रतिशत टूटकर 23,866.85 के स्तर पर बंद हुआ।
हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में गिरावट कुछ सीमित रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में लगभग 1.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.36 प्रतिशत तक फिसलकर बंद हुआ।
लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली
सेक्टोरल स्तर पर भी बाजार में व्यापक कमजोरी देखने को मिली। ऑटो, FMCG, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक, कैपिटल गुड्स, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में 1 से 3% तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि ऑयल एंड गैस और फार्मा सेक्टर के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली, जिससे इन सेक्टरों ने बाजार में कुछ संतुलन बनाने की कोशिश की।
निवेशकों के ₹5.28 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 441.76 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 447.04 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.28 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.28 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
सेंसेक्स के 28 शेयर लाल निशान में बंद
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज लाल निशान में यानी गिरावट में बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)का शेयर 5.01 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एक्सिस बैंक (Axis Bank), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में 2.65 फीसदी से लेकर 4.26 फीसदी तक की गिरावट रही।
सेंसेक्स के सिर्फ 2 सिर्फ शेयरों में दिखी तेजी
वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 0.72 फीसदी की तेजी रही। वहीं सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
4,414 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,414 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,877 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,383 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 154 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 74 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 200 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Story continues below Advertisement