Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी सपाट हुआ बंद, फिर भी निवेशकों ने कमाए ₹1.68 लाख करोड़

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार बुधवार 25 फरवरी को लगभग सपाट बंद हुए। सेंसेक्स औ निफ्टी दोनों ने कारोबार की शुरुआत तेज उछाल के साथ की। सेंसेक्स एक समय 700 अंकों तक उछल गया था। हालांकि दोपहर बाद बाजार में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते बाजार ने अपनी बढ़त खो दी

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 16:24
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार बुधवार 25 फरवरी को लगभग सपाट बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने कारोबार की शुरुआत तेज उछाल के साथ की। सेंसेक्स एक समय 700 अंकों तक उछल गया था। हालांकि दोपहर बाद बाजार में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते बाजार ने अपनी बढ़त खो दी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 50.15 अक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 82,276.07 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 57.85 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,482.50 पर था।

हालांकि ब्रॉडर मार्केट की स्थिति इससे अच्छी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.5% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल इंडेक्सों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। ऑटो, हेल्थकेयर, IT, मेटल, फार्मा इंडेक्स करीब 1 से 2 परसेंट तक की बढ़त के सा बंद हुए। वहीं दूसरी टेलीकॉम इंडेक्स में 1% की गिरावट आई। FMCG, PSU बैंक इंडेक्स भी 0.4% तक लुढ़क गए।

निवेशकों ने ₹1.68 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 467.32 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 465.64 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.68 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में 2.80 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), टीसीएस (TCS), इंडिगो (Indigo) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर 1.84फीसदी से लेकर 2.63 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), इटरनल (Eternal) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 1.39 फीसदी से लेकर 1.93 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,370 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,370 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,065 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,131 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 174 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 114 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 323 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।