Share Market Today: सेंसेक्स 376 अंक टूटा, निफ्टी ने तोड़ा 26,200 का सपोर्ट; निवेशकों के ₹1.35 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 6 जनवरी को लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 376.28 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 85,063.34 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 71.60 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 26,178.70 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 16:13
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 6 जनवरी को लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 376.28 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 85,063.34 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 71.60 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 26,178.70 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के चलते निवेशकों के करीब 1.5 लाख करोड़ डूब गए।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 6 जनवरी को लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 376.28 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 85,063.34 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 71.60 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 26,178.70 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के चलते निवेशकों के करीब 1.5 लाख करोड़ डूब गए।

हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव देखा गया। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने के बयानों से भी निवेशक सतर्क दिखाई दिए।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे अधिक ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा इंफ्रा, मीडिया और कैपिटल गुड्स शेयरों के इंडेक्स भी 0.6 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर आईटी, फार्मा, PSU बैंक और मेटल इंडेक्स में 0.3 फीसदी से लेकर 1.7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

निवेशकों के ₹1.35 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 479.45 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 480.80 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में 2.87 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), सन फार्मा (Sun Pharma), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और टीसीएस (TCS) के शेयर 1.28 फीसदी से लेकर 1.75 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी ट्रेंट (Trent) का शेयर 8.62 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), आईटीसी (ITC), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और इंडिगो (Indigo) के शेयरों में 1.81 फीसदी से लेकर 4.42 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,349 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,349 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,661 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,520 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 168 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 143 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 125 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।