Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में आज 21 अगस्त को लगातार छठे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। फार्मा, ऑयल एंड गैस और बैकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 142.87 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 82,000.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 33.20 अंक या 0.13 फीसदी बढ़कर 25,083.75 के स्तर पर बंद हुआ।
हालांकि दूसरी तरफ स्मॉलकैप और मिडकैप में लगातार 3 दिनों से जारी तेजी आज थम गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.12 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स कारोबार के अंत में लगभग सपाट रहा।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई पर फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में आज सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं पावर, यूटिलिटी और FMCG इंडेक्स आधा फीसदी से अधिक लुढ़ककर बंद हुए।
निवेशकों ने ₹2,000 करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 अगस्त को बढ़कर 456.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 20 अगस्त को 456.17 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में 1.12 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर 0.80 फीसदी से लेकर 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इटरनल (Eternal), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 0.92 फीसदी से लेकर 1.46% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,097 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,248 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,097 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,990 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 161 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 143 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 49 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।