Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद, निवेशकों ने ₹1.72 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने मंगलवार 7 अप्रैल को शुरुआती गिरावट से जोरदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए। इसका मुख्य कारण आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी रही। इससे पहले शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बना हुआ था

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 16:11
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने मंगलवार 7 अप्रैल को शुरुआती गिरावट से जोरदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुआ। इसका मुख्य कारण आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी रही।  शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बना हुआ था। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई नई चेतावनी से निवेशक सतर्क थे। हालांकि, बाद में आईटी सेक्टर में खरीदारी और निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग से बाजार को सपोर्ट मिला।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने मंगलवार 7 अप्रैल को शुरुआती गिरावट से जोरदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुआ। इसका मुख्य कारण आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी रही। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बना हुआ था। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई नई चेतावनी से निवेशक सतर्क थे। हालांकि, बाद में आईटी सेक्टर में खरीदारी और निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग से बाजार को सपोर्ट मिला।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 509.73 अंक या 0.69% बढ़कर 74,616.58 के स्तर पर बंद हुए। वहीं निफ्टी 155.40 अंक या 0.68 की तेजी के साथ 23,123.65 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार के दौरान आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर फाइनेंशियल्स, बैंकिंग, ऑटो और कंज्यूमर स्टॉक्स में 0.7% से 1.5% तक की गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की नजरें अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के बैठक के नतीजों पर है, जो कल 8 अप्रैल को आएंगे।

निवेशकों ने ₹1.72 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 429.23 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 427.51 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टीसीएस (TCS) के शेयरों में 2.68 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एचसीएल टेक (HCL Tech), इंफोसिस (Infosys), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर 1.67 फीसदी से लेकर 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इंडिगो (Indigo) का शेयर 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाइटन (Titan) और ट्रेंट (Trent) के शेयरों में 0.27 फीसदी से लेकर 0.52 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,381 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,381 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,668 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,560 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 153 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 70 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 45 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।