Share Market Today: सेंसेक्स में लगातार 5वें दिन उछाल, दो महीने की सबसे लंबी रैली, निवेशकों ने ₹1.8 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 अगस्त को लगातार 5वें दिन तेजी के साथ बंद हुए। यह पिछले दो महीनों में पहली बार है, जब सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांच दिनों तक हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 213.45 अंक या 0.26% चढ़कर 81,857.84 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 69.90 अंक या 0.28% बढ़कर 25,050.55 पर पहुंच गया।

अपडेटेड Aug 20, 2025 पर 16:14
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 अगस्त को लगातार 5वें दिन तेजी के साथ बंद हुए। यह पिछले दो महीनों में पहली बार है, जब सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांच दिनों तक हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 213.45 अंक या 0.26% चढ़कर 81,857.84 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 69.90 अंक या 0.28% बढ़कर 25,050.55 पर पहुंच गया।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 अगस्त को लगातार 5वें दिन तेजी के साथ बंद हुए। यह पिछले दो महीनों में पहली बार है, जब सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांच दिनों तक हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 213.45 अंक या 0.26% चढ़कर 81,857.84 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 69.90 अंक या 0.28% बढ़कर 25,050.55 पर पहुंच गया।

ब्रॉडर मार्केट में भी मजबूत उछाल देखने को मिली। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए और 0.3% की बढ़त दर्ज की।

वहीं सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो FMCGs, आईटी और रियल्टी इंडेक्स में 1% से 2.6% तक की मजबूती रही। वहीं मीडिया इंडेक्स 2% गिरा। जबकि फार्मा और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स 0.4% तक गिरकर बंद हुए।

निवेशकों ने ₹1.79 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 20 अगस्त को बढ़कर 456.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 19 अगस्त को 454.40 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.79 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.79 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 3.88 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एनटीपीसी (NTPC) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर 1.79 फीसदी से लेकर 2.69 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) का शेयर 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा मोटर्स (Tata Motors), ट्रेंट (Trent) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में 0.65 फीसदी से लेकर 0.76% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,340 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,235 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,340 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,725 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 170 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 142 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 53 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।