Share Market: ₹3.16 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत, सेंसेक्स पहुंचा 85000 के करीब

Share Market: सुबह BSE सेंसेक्स बढ़त के साथ 84,663.68 पर खुला। 4,325 शेयरों में कारोबार हुआ। 8 शेयर अपर सर्किट में और 10 शेयर लोअर सर्किट में रहे। निफ्टी पर ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

अपडेटेड Oct 29, 2025 पर 16:22
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 29 अक्टूबर को हरे निशान में लौट आए हैं। सेंसेक्स 368.97 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़त के साथ 84,997.13 पर सेटल हुआ। निफ्टी 117.70 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़त के साथ 26,053.90 पर बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 29 अक्टूबर को हरे निशान में लौट आए हैं। सेंसेक्स 368.97 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़त के साथ 84,997.13 पर सेटल हुआ। निफ्टी 117.70 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़त के साथ 26,053.90 पर बंद हुआ।

सुबह BSE सेंसेक्स बढ़त के साथ 84,663.68 पर खुला। इसके बाद पिछली क्लोजिंग से 373.84 अंकों के उछाल के साथ 85,002.00 के हाई तक गया। इसी तरह NSE निफ्टी भी बढ़त में 25,982 पर खुलने के बाद 138.55 अंकों की तेजी के साथ 26,074.75 के हाई तक गया।

बुधवार के कारोबार में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 4,74,27,220.93 करोड़ रुपये हो गया। एक दिन पहले यह 4,71,11,090.52 करोड़ रुपये था। इसका मतलब हुआ कि 3,16,130.41 रुपये या 3.16 लाख करोड़ रुपये का इजाफा।

निफ्टी पर ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑयल एंड गैस शेयरों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही।

निफ्टी पर मेगास्टार फूड्स, पशुपति एक्रिलोन, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, एचबी स्टॉक होल्डिंग्स, यूरोटैक्स इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट्स टॉप गेनर्स रहे। वहीं डेल्फी वर्ल्ड मनी-RE, 3i इनफोटेक, IIFL कैपिटल सर्विसेज, खेतान केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, कोहैंस लाइफसाइंसेज टॉप लूजर्सर रहे।

BSE पर 4,325 शेयरों में कारोबार हुआ। 2,482 में तेजी आई और 1,668 में गिरावट रही। 175 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 8 शेयर अपर सर्किट में और 10 शेयर लोअर सर्किट में रहे।

एक दिन पहले मंगलवार को सेंसेक्स 150.68 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,628.16 पर और निफ्टी 29.85 अंक या 0.11 प्रतिशत टूटकर 25,936.20 पर बंद हुआ था।