Stock Markets: निवेशकों ने एक दिन में ₹5.5 लाख करोड़ कमाए, सेंसेक्स-निफ्टी लगातार तीसरे दिन उछले

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 18 मार्च को लगातार तीसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक या 0.83% चढ़कर 76,704.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 196.65 अंक या 0.83 फीसदी की उछाल के साथ 23,777.80 के स्तर पर बंद हुआ।

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 16:07
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 18 मार्च को लगातार तीसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक या 0.83% चढ़कर 76,704.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 196.65 अंक या 0.83 फीसदी की उछाल के साथ 23,777.80 के स्तर पर बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत और क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी से निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूती मिली।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 18 मार्च को लगातार तीसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक या 0.83% चढ़कर 76,704.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 196.65 अंक या 0.83 फीसदी की उछाल के साथ 23,777.80 के स्तर पर बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत और क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी से निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूती मिली।

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आईटी, रियल्टी और टेलीकॉम शेयरों में देखने को मिली। ये सभी इंडेक्स 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूबेल्स, हॉस्पिटल्स, कैपिल मार्केट, PSU बैंक और ऑटो इंडेक्स में भी 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

ब्रॉडर मार्केट में भी कई दिनों के बाद शानदार तेजी लौटी। बीएसई 150 मिडकैप इंडेक्स करीब 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई 250 स्मॉलकैप इंडेक्स में 2 फीसदी से अधिक की तेजी दिखी।

निवेशकों ने ₹5.51 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 438.81 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 433.30 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.51 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इटरनल (Eternal) के शेयरों में 3.37 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर 2.62 फीसदी से लेकर 3.27 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), सन फार्मा (Sun Pharma), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में 0.30 फीसदी से लेकर 1.04 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,432 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,432 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,196 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,096 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 140 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 56 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 220 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।