शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन धड़ाम, सेंसेक्स 829 अंक टूटा, निवेशकों के ₹1.75 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 12 मार्च को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 829.29 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 227.70 अंक या 0.95 प्रतिशत टूटकर 23,639.15 के स्तर पर बंद हुआ। क्रूड के दाम में उछाल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाए हुआ है

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 16:08
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 12 मार्च को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 829.29 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 227.70 अंक या 0.95 प्रतिशत टूटकर 23,639.15 के स्तर पर बंद हुआ। क्रूड के दाम में उछाल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाए हुआ है।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 12 मार्च को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 829.29 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 227.70 अंक या 0.95 प्रतिशत टूटकर 23,639.15 के स्तर पर बंद हुआ। क्रूड के दाम में उछाल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाए हुआ है।

इस बीच, भारतीय रुपया कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तेजी से कमजोर होकर 92.36 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों की चिंताएं और बढ़ गईं।

सबसे अधिक गिरावट बैकिंग और ऑटो कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी बैंक 635 अंक टूटकर 55,101 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में भी आज लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट दिखी। पिछले दो दिनों में यह इंडेक्स करीब 6 प्रतिशत तक टूट चुका है।

निवेशकों के ₹1.75 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 440.15 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 441.90 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 23 शेयर लाल निशान में बंद
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज लाल निशान में यानी गिरावट में बंद हुए। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 4.23 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में 2.90 फीसदी से लेकर 3.60 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के सिर्फ 5 सिर्फ शेयरों में दिखी तेजी
वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 5 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 2.79 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद पावरग्रिड (Power Grid), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक (HCL Tech) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 0.05फीसदी से लेकर 1.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,404 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,404 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,715 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,516 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 173 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 68 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 378 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर:हां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।