Share Market Rise: शेयर बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स 640 अंक उछला, निवेशकों ने ₹6.5 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: लगातार दो दिनों की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 10 मार्च को जोरदार रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 639.82 अंक या 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,205.98 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 233.55 अंक या 0.97 प्रतिशत चढ़कर 24,261.60 के स्तर पर पहुंच गया

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 16:14
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: लगातार दो दिनों की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 10 मार्च को जोरदार रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 639.82 अंक या 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,205.98 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 233.55 अंक या 0.97 प्रतिशत चढ़कर 24,261.60 के स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि ईरान में चल रहे सैन्य अभियान जल्द समाप्त हो सकते हैं। ट्रंप के इस बयान से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
Share Market Today: लगातार दो दिनों की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 10 मार्च को जोरदार रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 639.82 अंक या 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,205.98 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 233.55 अंक या 0.97 प्रतिशत चढ़कर 24,261.60 के स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि ईरान में चल रहे सैन्य अभियान जल्द समाप्त हो सकते हैं। ट्रंप के इस बयान से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा तेजी
लार्जकैप शेयरों की तुलना में छोटे और मझोले शेयों मेंज्यादा तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में करीब 1.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत तक चढ़ गए।

अधिकतर सेक्टरों में तेजी
सेक्टोरल स्तर पर भी बाजार में पॉजिटिव रुख देखने को मिला। आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। ऑटो इंडेक्स में करीब 3 प्रतिशत की सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 2.6 प्रतिशत और पीएसयू बैंक इंडेक्स लगभग 2.2 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹6.43 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 447.53 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 441.10 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8.49 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 8.49 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में 3.67 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंडिगो (Indigo), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर 2.70 फीसदी से लेकर 3.21 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इटरनल (Eternal) का शेयर 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंफोसिस (Infosys), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और टीसीएस (TCS) के शेयरों में 0.57 फीसदी से लेकर 1.43 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,420 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,420 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,109 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,172 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 139 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 65 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 237 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।