Stock Markets: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 787 अंक उछला; निवेशकों ने ₹5 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर मार्केट आज 6 अप्रैल को मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक समय 600 अंकों तक लुढ़क गया था। हालांकि दोपहर बाद बाजार में अचानक तेजी लौटी और सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 1400 अंकों तक उछल गया

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 16:08
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर मार्केट आज 6 अप्रैल को मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक समय 600 अंकों तक लुढ़क गया था। हालांकि दोपहर बाद बाजार में अचानक तेजी लौटी और सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 1400 अंकों तक उछल गया। कारोबार के अंत में,  सेंसेक्स 787 अंक या 1.07 फीसदी चढ़कर 74,106 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 255 या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 22,968.25 के स्तर पर बंद हुआ।
Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर मार्केट आज 6 अप्रैल को मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक समय 600 अंकों तक लुढ़क गया था। हालांकि दोपहर बाद बाजार में अचानक तेजी लौटी और सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 1400 अंकों तक उछल गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 787 अंक या 1.07 फीसदी चढ़कर 74,106 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 255 या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 22,968.25 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजहें अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीदें रहीं। रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका और ईरान को युद्धविराम के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर सोमवार को ही फैसला हो सकता है और होर्मुज का रास्ता फिर से खुल सकता है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उछाल से भी निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ।

ऑयल एंड गैस को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी बैकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक की उछाल के साथ बंद हुए।

निवेशकों ने ₹5.04 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 427.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 422.37 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.04 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.04 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें ट्रेंट (Trent) के शेयरों में 7.89 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एक्सिस बैंक (Axis Bank), टाइटन (Titan), लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयर 3.06 फीसदी से लेकर 3.94 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर लाल निशान में बंद
वहीं सेंसेक्स के बाकी 3 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर 3.41 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, एचसीएल टेक (HCL Tech) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में 0.03 फीसदी से लेकर 0.20 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,544 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,544 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,202 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,153 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 189 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 78 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 89 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।