शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन धूम, सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा; निवेशकों ने ₹2.8 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 17 मार्च को लगतार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75% उछलकर 76,070.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 172.35 अंक या 0.74 फीसदी उछलकर 23,581.15 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव आज भी बना रहा

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 16:15
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 17 मार्च को लगतार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75% उछलकर 76,070.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 172.35 अंक या 0.74 फीसदी उछलकर 23,581.15 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव आज भी बना रहा।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 17 मार्च को लगतार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75% उछलकर 76,070.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 172.35 अंक या 0.74 फीसदी उछलकर 23,581.15 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव आज भी बना रहा।

शेयर बाजार में आज की तेजी की अगुआई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने की। बीएसई 150 मिडकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में भी करीब आधा फीसदी की तेजी रही।

सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी ऑटो ने अपनी रैली को आगे बढ़ाया, जो पिछले सेशन से मोमेंटम को जारी रखते हुए 2% से ज्यादा बढ़ गया। इसके अलावा मेटर, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी शानदार तेजी देखने को मिली।

निवेशकों ने ₹2.78 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 433.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 430.57 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.78 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इटरनल (Eternal) के शेयरों में 5.70 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर 2.29 फीसदी से लेकर 4.41 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 10 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इंफोसिस (Infosys) का शेयर 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), आईटीसी (ITC), टीसीएस (TCS) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में 0.55 फीसदी से लेकर 1.17 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,411 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,411 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,364 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,892 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 155 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 56 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 440 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।