Stocks to Watch: डॉ बीआर आंबेडकर जयंती के मौके पर आज स्टॉक मार्केट बंद है। वहीं एशियाई मार्केट में आज शानदार रौनक छाई है। गिफ्ट निफ्टी 1% से अधिक उछलकर 24100 के पार चला गया। अब बुधवार 15 अप्रैल को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो यह तेजी घरेलू स्टॉक मार्केट में दिखेगी या नहीं, इस पर कल फैसला हो जाएगा। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कल मार्केट खुलने पर खास वजहों से एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, एलआईसी और जस्ट डायल समेत 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल रहेगी।
LIC
एलआईसी के बोर्ड ने एक शेयर की होल्डिंग पर एक बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी लिस्टिंग के बाद पहली बार बोनस इश्यू जारी करने जा रही है।
LG Electronics India
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के छह महीने का लॉक-इन कल यानी बुधवार 14 अप्रैल को खत्म होगा और इसके 44.12 करोड़ शेयर यानी 65% आउटस्टैंडिंग इक्विटी ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगी।
Vishal Mega Mart
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने विशाल मेगा मार्ट के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और टारगेट प्राइस ₹130 फिक्स किया है।
Bharat Coking Coal
भारत कोकिंक कोल के शेयरों का कल बुधवार 15 अप्रैल को तीन महीने का लॉक-इन खत्म होगा और इसके 5.94 करोड़ शेयर यानी 1% आउटस्टैंडिंग इक्विटी ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे।
HG Infra Engineering
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को उत्तर प्रदेश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य के लिए मिर्जापुर थर्मल एमर्जी (यूपी) प्राइेट लिमिटेड से ₹519.33 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Rubicon Research
बुधवार 15 अप्रैल को रुबिकॉन रिसर्च के छह महीने का लॉक-इन खत्म होगा और इसके 9.96 करोड़ शेयर यानी 60% आउटस्टैंडिंग इक्विटी ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगी।
Indus Towers
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इंडस टावर्स की रेटिंग डबल डाउनग्रेड कर खरीदारी से सीधे अंडरपरफॉर्म कर दी है और टारगेट प्राइस भी ₹530 से घटाकर ₹375 कर दिया है।
Swaraj Engines
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर स्वराज इंजन्स का रेवेन्यू 20.18% उछलकर ₹545.8 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 20.48% बढ़कर ₹54.6 करोड़ पर पहुंच गया।
Just Dial
मार्च 2026 तिमाही में जस्ट डायल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.2% बढ़कर ₹307.2 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन शुद्ध मुनाफा 36.6% गिरकर ₹100 करोड़ पर आ गया।
Story continues below Advertisement
HDB Financial
एचडीबी फाइनेंशियल के बोर्ड की कल यानी 15 अप्रैल को बैठक में मार्च 2026 तिमाही के नतीजे के साथ-साथ फाइनल डिविडेंड पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में एक या अधिक किश्तो में प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर नॉन-कंवर्टिबल सिक्योरिटीज के जरिए कर्ज जुटाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।