Get App

Timex Group India में प्रमोटर कंपनी बेचेगी 4.47% हिस्सा, लाएगी OFS

Timex Group India के शेयर की कीमत BSE पर 351.75 रुपये है। कोटक सिक्योरिटीज को इस ट्रांजेक्शन के लिए सेलर का ब्रोकर नियुक्त किया गया है। सितंबर 2025 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 59.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 08:21
Timex Group India में प्रमोटर कंपनी बेचेगी 4.47% हिस्सा, लाएगी OFS

इस बिक्री में 45.09 लाख इक्विटी शेयर शामिल होंगे। 30 सितंबर 2025 तक ये शेयर कंपनी की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का 4.47% थे। OFS ₹275 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर आएगा।

यह ऑफर 29 दिसंबर को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। रिटेल निवेशक और पात्र नॉन-रिटेल पार्टिसिपेंट 30 दिसंबर को बोली लगा सकते हैं।

OFS के तहत ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में प्रमोटर के पास अतिरिक्त 4.47% हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी है। इससे कुल बिक्री कंपनी की इक्विटी का लगभग 8.93% हो सकती है।

कोटक सिक्योरिटीज को इस ट्रांजेक्शन के लिए सेलर का ब्रोकर नियुक्त किया गया है। टाइमैक्स ग्रुप इंडिया ने कहा कि OFS कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के नियमों के अनुसार BSE पर एक अलग विंडो के जरिए रहेगा।

टाइमैक्स ग्रुप इंडिया के शेयर की कीमत BSE पर 351.75 रुपये है। मार्केट कैप 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

शेयर की कीमत 2 साल में डबल हो चुकी है। एक साल में यह 76 प्रतिशत और 6 महीनों में 47 प्रतिशत मजबूत हुई है। 5 साल का रिटर्न 1000 प्रतिशत है।

जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में टाइमैक्स ग्रुप इंडिया का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 243.67 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 30.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें