लगातार दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में 27 मार्च को बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स 1690.23 अंक गिरकर 73,583.22 पर और निफ्टी 486.85 अंक लुढ़ककर 22,819.60 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स...
HEG | मौजूदा भाव ₹573.80 (+14.25%): अमेरिकी कंपनी GrafTech International ने क्षेत्र के आधार पर ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड की कीमतों में $600 से $1,200 प्रति टन की वृद्धि की है। इससे भारत के ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड मेकर्स के शेयरों में तेजी है।
ACME Solar Holdings | मौजूदा भाव ₹269.30 (+6.09%): सब्सिडियरी ACME इको क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के तालुका सायला के गांव ढकनिया में 100 MW के विंड पावर प्रोजेक्ट में और 4 MW क्षमता को चालू कर दिया है। इनवेस्टेक ने शेयर पर 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है।
Nazara Technologies | मौजूदा भाव ₹240.15 (+5.49%): सहायक कंपनी पेपर बोट ऐप्स प्राइवेट लिमिटेड के 9,90,450 बोनस इक्विटी शेयर अलॉट किए गए हैं। अलॉटमेंट 93:1 के रेशियो में हुआ है।
Oracle Financial Services Software | मौजूदा भाव ₹6944.85 (+5.23%): कंपनी ने अमेरिका में अपने एक मौजूदा वैश्विक बैंकिंग क्लाइंट के साथ स्थायी सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग डील के लिए एग्रीमेंट किया है। यह डील लगभग 10 करोड़ डॉलर की है।
ONGC | मौजूदा भाव ₹281.95 (+4.33%): एक दिन पहले CLSA की ओर से उम्मीद जताई गई थी कि यह शेयर 65 प्रतिशत तक का उछाल देख सकता है।
Mahindra Lifespace Developers | मौजूदा भाव ₹310.50 (-7.90%): चौतरफा बिकवाली के बीच शेयर दिन में BSE पर ₹307.50 के लो तक गया। बाद में थोड़ा संभला।
Godfrey Phillips India | मौजूदा भाव ₹1902.10 (-7.68%): इस शेयर में भी जबरदस्त सेलिंग रही। दिन में BSE पर कीमत ₹1892 के लो तक गई।
Tata Motors Passenger Vehicles | मौजूदा भाव ₹303.20 (-4.68%): यूके में JLR सोलीहल प्लांट में 2 हफ्ते के शटडाउन की खबर है। एक सप्लायर से पार्ट्स की सप्लाई की दिक्कतों के चलते प्लांट की कुछ कार लाइंस में प्रोडक्शन रुक गया है। शटडाउन 8 अप्रैल तक चलेगा।
RIL | मौजूदा भाव ₹1348.25 (-4.55%): सरकार ने डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी फिर से लगा दी है। RIL कुल उत्पादन का 35-40% डीजल एक्सपोर्ट करती है। डीजल के एक्सपोर्ट पर ₹21.5 प्रति लीटर और ATF के एक्सपोर्ट पर ₹29.5 प्रति लीटर की ड्यूटी लगाई गई है।
Story continues below Advertisement
HDFC Bank | मौजूदा भाव ₹756.25 (-3.26%): जेफरीज ने प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank में अपनी होल्डिंग्स बेच दी हैं। यह भी खबर है कि SEBI अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे की समीक्षा कर रहा है। SEBI देखना चाहता है कि कहीं लिस्टेड कंपनियों के डायरेक्टर्स को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है।