एक दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार शुक्रवार को फिर लाल निशान में आ गया। सेंसेक्स 1097 अंक गिरकर 78,918.90 पर और निफ्टी 315.45 अंक गिरकर 24,450.45 पर बंद हुआ। कौन से शेयर टॉप गेनर्स रहे और कौन से टॉप लूजर्स, आइए जानते हैं...
Jupiter Wagons | मौजूदा भाव ₹299.95 (+17.72%): रेलवे स्टॉक्स में तेजी के बीच इस स्टॉक में भी बंपर खरीद हुई। दिन में BSE पर भाव उछलकर ₹305 के हाई तक गया।
IRCON International | मौजूदा भाव ₹146.95 (+9.75%): रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने IRCON इंटरनेशनल को RVNL के साथ मर्ज करने का औपचारिक प्रस्ताव आगे बढ़ाया है। इस खबर के बाद रेलवे PSU शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।
DCX Systems | मौजूदा भाव ₹191.05 (+7.39%): कंपनी को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स से एयरबोर्न एप्लीकेशन के लिए कस्टम-मेड एंटेना बनाने व सप्लाई करने और पावर सप्लाई के लिए ₹68.05 करोड़ का परचेज ऑर्डर मिला है।
Radico Khaitan | मौजूदा भाव ₹2780.80 (+8.43%): कर्नाटक के बजट में नई आबकारी नीति का ऐलान हुआ है। अब राज्य सरकार शराब की कीमतें तय नहीं करेगी। इन्हें बाजार के अनुसार तय करने की अनुमति दी जाएगी। शराब कंपनियां, कॉम्पिटीशन के आधार पर प्रोडक्ट्स को विभिन्न प्राइस कैटेगरी में रख सकेंगी।
Fractal Analytics | मौजूदा भाव ₹798.10 (+5.32%): कंपनी ने एक दिन पहले अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.6% बढ़कर ₹102.6 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 20.8% बढ़कर ₹854.4 करोड़ हो गया।
LT Foods | मौजूदा भाव ₹393 (-9.02%): एक दिन पहले 17% की बढ़त देखने के बाद मुनाफावसूली के दबाव में शेयर ने गिरावट झेली। दिन में BSE पर कीमत ₹387 के लो तक गई।
Tejas Networks | मौजूदा भाव ₹465.35 (-5.50%): टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर भी बिकवाली के प्रेशर में रहा। शेयर में गिरावट की अलग से कोई खास वजह सामने नहीं आई है।
Medi Assist Healthcare Services | मौजूदा भाव ₹323.80 (-5.32%): शेयर बाजार में बिकवाली के दबाव के बीच इस स्टॉक में भी भारी सेलिंग हुई। दिन में BSE पर शेयर ₹322.30 के लो तक गया।
Vedant Fashions | मौजूदा भाव ₹367.25 (-4.97%): मान्यवर की पेरेंट कंपनी के शेयर में भी बड़े पैमाने पर सेलिंग हुई। दिन में BSE पर यह लगभग 6% तक लुढ़क गया। बाद में थोड़ा संभला।
Story continues below Advertisement
Godrej Properties | मौजूदा भाव ₹1667.60 (-4.39%): US-इजराइल और ईरान में युद्ध से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और इसके महंगाई पर असर को लेकर चिंता पैदा हो गई है। महंगाई बढ़ने पर केंद्रीय बैंकों की ओर से रेट कट में देरी हो सकती है। इससे इंटरेस्ट-रेट-सेंसिटिव सेक्टर्स के सेंटिमेंट पर असर पड़ा है।